एक्सप्लोरर

Congress on Inflation: महंगाई पर कांग्रेस ने सरकार से पूछे तीखे सवाल, अलवर मामले पर भी दिया जवाब

Petrol Diesel Price: कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि, दूध 40%, घी 38%, आटा 27% और खाद्य तेल 96% मंहगा हुआ है. दाल से लेकर बैंगन तक 56% मंहगा हुआ है. अस्पताल का खर्चा 71% मंहगा हो गया है.

Petrol Diesel Price: कांग्रेस की तरफ से महंगाई और तमाम मुद्दों को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई. कांग्रेस की सीनियर प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि, 2014 से 2022 तक पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम तो बढ़े ही हैं, इस दौरान आटा, चायपत्ती, सब्जी दूध जैसी जरूरी चीजों के दाम काफी ज्यादा बढ़े हैं. उन्होंने कहा कि, जनवरी 2014 से मार्च 2022 तक CPI (कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स) में शामिल 299 मे 235 चीजों के दाम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी से ज्यादा बढ़े हैं. दो सालों में घर चलाने का खर्च करीब 44% बढ़ गया है.

महंगाई कम करने के लिए क्या कर रही है सरकार?
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि, दूध 40%, घी 38%, आटा 27% और खाद्य तेल 96% मंहगा हुआ है. दाल से लेकर बैंगन तक 56% मंहगा हुआ है. अस्पताल का खर्चा 71% मंहगा हो गया है, दवाई 55% मंहगी हो गई है. कांग्रेस की तरफ से सरकार से कई सवाल भी किए गए. जिसमें पूछा गया कि जब देश के 84% आबादी की आय घटी है तो सरकार मंहगाई को काबू में करने के लिए क्या कर रही है? मंहगाई के चलते देश में कुपोषण बढ़ रहा है, भूख के सूचकांक में हम बांग्लादेश, पाकिस्तान से भी नीचे हैं. कांग्रेस ने मांग करते हुए कहा कि, सरकार बेलगाम मंहगाई पर रोक लगाए, शुरुआत पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत पर रोक लगाए. मंहगाई रोकने के लिए श्वेतपत्र लाए.

समान नागरिक संहिता के सवाल पर सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि, यह बीजेपी का चुनावी शिगूफा है. समान नागरिक संहिता राज्यों का विषय है. गोवा में यह लागू भी है. संविधान की सहमति से जो बनाया जाएगा उसमें हमें आपत्ति नहीं है. लेकिन अमित शाह बताएं कि क्या बीजेपी के सहयोगी दल, नीतीश कुमार इससे सहमत हैं? 

गुजरात और बनारस में भी तोड़े गए मंदिर - कांग्रेस
अलवर मामले को लेकर सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि, सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव वसुंधरा सरकार का था. अलवर नगर निगम में बीजेपी का बहुमत है. बनारस में जो मंदिर तोड़े गए इसके लिए कौन माफी मांगेगा? क्या वहां के सांसद माफी मांगेंगे या राज्य सरकार के खिलाफ कार्रवाई होगी? गुजरात में भी काफी मंदिर टूटे. जब आप करते हैं तो उसमें विकास, न्यू इंडिया बताते हैं, दूसरी सरकार में हिन्दू-मुस्लिम करने में लग जाते हैं.

उन्होंने आगे कहा कि, बीजेपी वैमनस्यता फैलाने की कोशिश कर रही है लेकिन अशोक गहलोत के राजस्थान में कानून व्यवस्था बनी हुई है. रामनवमी में आपके राज्यों में हिंसा हुई राजस्थान में सबने धूमधाम से मनाई.

ये भी पढ़ें - 

Rajnath Singh: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर में AFSPA को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

Jahangirpuri Violence: क्या झूठ बोल रहा है नाबालिग का परिवार? बोन टेस्ट कराने के लिए कोर्ट जाएगी दिल्ली पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, विपक्ष का हंगामा
Xप्लेन: प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
'घर जाने से पहले...', अब कहां जा रहे हैं सोनम वांगचुक? किया खुलासा
'घर जाने से पहले...', अब कहां जा रहे हैं सोनम वांगचुक? किया खुलासा

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Xप्लेन: प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget