एक्सप्लोरर

2019 लोकसभा चुनाव के लिए राहुल ने बनाईं 3 कमेटियां, कांग्रेस कोर ग्रुप में पुराने चेहरों पर जताया भरोसा

कांग्रेस कोर कोर ग्रुप कमेटी में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का नाम भी जोड़ा गया है. वहीं पब्लिसिटी कमेटी के लिए नए चेहरों को जिम्मेदारी मिली है.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी की जीत पक्की करने के लिए कमर कस ली है. राहुल गांधी ने कोर ग्रुप कमेटी, मैनिफेस्टो कमेटी और पब्लिसिटी कमेटी सहित कुल तीन कमेटियां गठित की हैं. राहुल ने कोर ग्रुप कमेटी में एक बार फिर पुराने चेहरों पर अपना भरोसा जताया है.

कांग्रेस कोर कोर ग्रुप कमेटी में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का नाम भी जोड़ा गया है. वहीं पब्लिसिटी कमेटी के लिए नए चेहरों को जिम्मेदारी मिली है. कमेटियों के बारे में जानकारी देते हुए पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि इन समितियों के गठन के साथ कांग्रेस चुनावी मोड में जाएगी, घोषणापत्र तैयार करने के लिए काम आरंभ करेगी और प्रचार एवं समन्वय के लिए रणनीति बनाएगी.

कोर ग्रुप कमेटी में एके एंटनी, गुलाम नबी आजाद, पी चिदांबरम, अशोक गहलोत, मल्लिकार्जुन खड़गे, अहमद पटेल, जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला और केसी वेणुगोपाल सहित कुल नौ नामों को शामिल किया गया है. वहीं, मैनिफेस्टो कमेटी में कुल 19 नामों और पब्लिसिटी कमेटी में कुल 13 नामों को शामिल किया है.

घोषणापत्र समिति में चिदंबरम, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, सलमान खुर्शीद, पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव, सांसद राजीव गौड़ा, कृष्णन बिंदु, कुमारी शैलजा, रघुवीर मीणा, भालचंद मुंगेकर और मीनाक्षी नटराजन को जगह दी गई है। इसके अलावा पार्टी की हिमाचल प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा, पार्टी के ओबीसी विभाग के प्रमुख ताम्रध्वज साहू, मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा, सांसद शशि थरूर, सचिन राव और ललितेश त्रिपाठी को भी घोषणापत्र में शामिल किया गया है. पार्टी की प्रचार समिति में मीडिया विभाग के प्रमुख सुजेवाला, सोशल मीडिया टीम की प्रमुख दिव्या स्पंदना और राज्यसभा में कांग्रेस के उप नेता आनंद शर्मा को शामिल किया गया है. इसके अलावा समिति के सदस्यों में भक्त चरण दास, प्रवीण चक्रवर्ती, मिलिंद देवड़ा, कुमार केतकर, पवन खेड़ा, वीडी सतीशन, राजीव शुक्ला, जयवीर शेरगिल, मनीष तिवारी और प्रमोद तिवारी शामिल हैं.

बता दें कि इससे पहले 23 अगस्त को राहुल गांधी ने कांग्रेस के राज्य प्रभारियों में बड़ा बदलाव किया था. इस बदलाव के तहत गुजरात में ओबीसी के अहम चेहरा अल्पेश ठाकोर को बिहार का नया प्रभारी बनाया गया था. इसके साथ ही रायबरेली सदर से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह को यूपी के महिला कांग्रेस का महासचिव बनाया गया है. राजेश धमानी को उत्तराखंड का प्रभारी बनाया गया है.

यहां देखें तीनों कमेटी के मेंबर्स की पूरी लिस्ट-

2019 लोकसभा चुनाव के लिए राहुल ने बनाईं 3 कमेटियां, कांग्रेस कोर ग्रुप में पुराने चेहरों पर जताया भरोसा

2019 लोकसभा चुनाव के लिए राहुल ने बनाईं 3 कमेटियां, कांग्रेस कोर ग्रुप में पुराने चेहरों पर जताया भरोसा

यह भी पढ़ें-

रामलीला मैदान विवाद: केजरीवाल बोले- PM का नाम अटल रख दें तब वोट मिलेंगे

भारत-पाकिस्तान की सेना पहली बार एक साथ कर रही है सैन्य अभ्यास

राफेल डील पर राहुल को मिला चिदंबरम का साथ, कहा- इसकी जांच होनी चाहिए

VIDEO: बीजेपी के 'शत्रु' ने 'आम आदमी पार्टी जिंदाबाद, दिल्ली सरकार जिंदाबाद' के नारे लगाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget