एक्सप्लोरर

Sam Pitroda: राहुल गांधी के नेता विपक्ष चुने जाने के बाद कांग्रेस ने सैम पित्रोदा को लेकर किया बड़ा फैसला, दी ये जिम्मेदारी

Sam Pitroda: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान सैम पित्रोदा ने भारतीयों को लेकर नस्लीय टिप्पणी की थी. विवाद बढ़ता देख उन्होंने तुरंत ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था.

Sam Pitroda: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सैम पित्रोदा को फिर से ओवरसीज कांग्रेस का प्रमुख नियुक्त किया है. गांधी परिवार के करीबी नेता सैम पित्रोदा लोकसभा चुनाव के दौरान विरासत टैक्स और नस्लीय टिप्पणी को लेकर सैम पित्रोदा विवादों में रहे थे. 

दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान सैम पित्रोदा ने भारतीयों को लेकर नस्लीय टिप्पणी की थी. विवाद बढ़ता देख उन्होंने तुरंत ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि, अब फिर से उन्हें ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है.

सैम पित्रोदा को बताया सच्चा गांधीवादी

सैम पित्रोदा को फिर से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पार्टी नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है. इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के सचिव वीरेंद्र वशिष्ठ ने कहा, ''सैम भारत में संचार क्रांति के जनक रहे हैं और बीजेपी ने चुनावी लाभ के लिए उनके  बयानों को गलत तरीके से पेश किया. कांग्रेस नेतृत्व ने सैम पित्रोदा को एक बार फिर ओवरसीज कांग्रेस की कमान देने से प्रवासी भारतीय बहुत खुश होंगे, क्यूंकि सैम पित्रोदा सच्चे गांधीवादी हैं.''

सैम पित्रोदा ने क्या दिया था बयान?

लोकसभा चुनाव के समय सैम पित्रोदा का एक पॉडकास्ट सामने आया था. इसमें उन्होंने कहा था कि वह उस भारत में विश्वास रखते हैं जहां भाषा, धर्म, संस्कृति, रंग-रूप, रिवाज, खान-पान आदि की विविधता के बावजूद लोग 70-75 साल से कुछ छिटपुट झगड़ों को छोड़कर खुशनुमा माहौल में एक साथ रह रहे हैं. उन्होंने कहा, ''हम भारत जैसे विविधता से भरे देश को एक साथ लेकर चल सकें, जहां पूरब के लोग चीनियों जैसे दिखते हैं तो पश्चिम के लोग अरब जैसे, उत्तर के लोग संभवतः गोरों जैसे तो दक्षिण के लोग अफ्रीकियों जैसे, लेकिन इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता है.''

पित्रोदा के बयान पर भड़के पीएम मोदी

कांग्रेस नेता के इस बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया. खुद पीएम मोदी ने उनकी आलोचना की और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि शहजादे के फिलॉस्फर और गाइड अंकल ने बड़ा रहस्य खोला है. उन्होंने कहा कि जिनकी चमड़ी का रंग काला होता है, वो सब अफ्रीका के हैं, मतलब देश के अनेक लोगों को चमड़ी के रंग के आधार पर उन्होंने इतनी बड़ी गाली दे दी.

नेता विपक्ष बने राहुल गांधी

बता दें कि बुधवार (26, जून) को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता दे दी है. लोकसभा सचिवालय ने इसे लेकर लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह के हस्ताक्षर से 26 जून को एक अधिसूचना भी जारी कर दी है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर मंगलवार (25, जून) को हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में राहुल गांधी को विपक्ष का नेता बनाने का फैसला किया गया था.

यह भी पढ़ें- नेता विपक्ष बने राहुल गांधी, क्या होता है ये और कितना ताकतवर है ये पद?

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget