एक्सप्लोरर

Congress President Election: नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख आज, शशि थरूर और खड़गे के बीच है मुकाबला

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग 17 अक्टूबर को होगी. आज नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख है.

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख आज 8 अक्टूबर है. अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) और सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) के बीच मुकाबला है. कांग्रेस प्रमुख के चुनाव में केवल ये दो ही उम्मीदवार हैं. केएन त्रिपाठी का नामांकन पहले ही रद्द हो गया था. शशि थरूर पहले ही कह चुके हैं कि वह अपना नामांकन वापस नहीं लेंगे. शशि थरूर ने कहा कि मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धोखा नहीं दूंगा. 

'मैं उन्हें कभी निराश नहीं होने दूंगा'

शशि थरूर ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में कहा था, ''मैं उन्हें कभी धोखा नहीं दूंगा जिन्होंने मेरे लिए अपना सब दांव पर लगा दिया है. मैं उन्हें कभी निराश नहीं होने दूंगा. मैं अध्यक्ष पद की इस दौड़ में अपने लिए नहीं, बल्कि कांग्रेस के उन आम कार्यकर्ताओं के लिए हूं जिन्होंने मुझे संपर्क कर मुझसे यह चुनाव लड़ने का निवेदन किया है.'' यहां ये भी बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर इन दिनों अपने चुनाव कैंपेन में व्यस्त हैं. नागपुर (Nagpur) से चुनाव प्रचार की शुरुआत करने वाले शशि अब चेन्नई (Chennai) में प्रचार करते नजर आएंगे.

चुनाव प्रचार में जुटे मल्लिकार्जुन खड़गे

शशि थरूर की तरह ही ऐसा माना जा रहा है मल्लिकार्जुन खड़गे भी अपना नाम वापस नहीं लेंगे. 7 अक्टूबर से वे अपना चुनाव प्रचार शुरू कर चुके हैं. अहमदाबाद से चुनाव प्रचार की शुरुआत करने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे मुंबई का दौरा भी करेंगे. इसके बाद तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खड़गे अगले पांच दिनों में कम से कम 10 राज्यों की राजधानियों का दौरा करेंगे. साथ ही प्रदेश कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और उनका समर्थन मांगेंगे.

17 अक्टूबर को वोटिंग, 19 को नतीजे

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव काफी रोमांचक होता जा रहा है. पहले इस रेस में कई नाम थे. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) का तो अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा था, लेकिन जयपुर के सियासी घटनाक्रम ने सारे समीकरण बदल दिए. अब इस रेस में शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे हैं. 17 अक्टूबर को अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग की जाएगी और चुनाव परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे. यह वोटिंग तभी होगी जब दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में होंगे. अगर सिर्फ एक प्रत्याशी खड़ा होता है तो उसे निर्विरोध चुन लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Land For Job Scam: सीबीआई ने 24 ठिकानों पर की छापेमारी, लालू यादव-राबड़ी देवी समेत 15 पर FIR, जानिए क्या है पूरा मामला

ये भी पढ़ें- Amit shah: असम में अमित शाह का आज दूसरा दिन, BJP कार्यालय का करेंगे उद्घाटन- ये है पूरा शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
इस वक्त देश में कितने CM शादीशुदा, कितने अविवाहित और कितनों का हुआ तलाक, देखें डेटा
इस वक्त देश में कितने CM शादीशुदा, कितने अविवाहित और कितनों का हुआ तलाक, देखें डेटा
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
महिला आरक्षण: रिजिजू के तंज पर राहुल गांधी बोले-परिसीमन से बेवजह क्यों जोड़ना चाहते? लागू कीजिए
महिला आरक्षण: रिजिजू के तंज पर राहुल गांधी बोले-परिसीमन से बेवजह क्यों जोड़ना चाहते? लागू कीजिए

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget