एक्सप्लोरर

Congress President Election: कल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग, 137 साल में छठी बार होगा ऐसा मुकाबला

Congress President Election: मल्लिकार्जुन खड़गे बेंगलुरु और शशि थरूर तिरुवनंतपुरम स्थित कांग्रेस कार्यालय में मतदान करेंगे. दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में 19 अक्टूबर को मतगणना के बाद नतीजे घोषित होंगे.

Congress President Election Prepration: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव (Congress President Election) के लिए सोमवार को होने वाली वोटिंग की तैयारी (Voting Prepration Complete) पूरी कर ली गई है. देश भर में 40 केंद्रों पर 68 बूथ बनाए (68 Booths 40 Center in Country) गए हैं जहां सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मतदान की प्रक्रिया (Voting) चलेगी.

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए करीब 9800 मतदाता (प्रदेश प्रतिनिधि) हैं जो दो उम्मीदवारों मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) और शशि थरूर (Shashi Tharoor) में से एक के लिए मतदान करेंगे. सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), मनमोहन सिंह (Manmohan Singh), प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) समेत सीडब्ल्यूसी के सदस्य (Member of CWC) कांग्रेस मुख्यालय में बने बूथ में मतदान करेंगे.

वहीं एक बूथ भारत जोड़ो यात्रा के कैंप में बनाया गया है जहां राहुल गांधी और करीब 40 मतदाता मतदान करेंगे. मल्लिकार्जुन खड़गे बेंगलुरु और शशि थरूर तिरुवनंतपुरम स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मतदान करेंगे. मतदान के बाद मतपेटियों को दिल्ली लाया जाएगा जहां पार्टी मुख्यालय में 19 अक्टूबर को मतगणना होगी और नतीजे घोषित होंगे. कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 22 सालों बाद चुनाव होने जा रहा है और करीब 24 सालों के बाद पार्टी की कमान गांधी परिवार के बाहर जाना तय हो गया है. 

137 सालों में छठी बार ऐसा मौका

लगभग 137 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी के में छठी बार ऐसा मौका होगा जब चुनावी मुकाबले से साबित होगा कि पार्टी के इस अहम पद के लिए कौन उपयुक्त उम्मीदवार है. कांग्रेस अध्यक्ष के इस चुनाव में गांधी परिवार का कोई भी सदस्य हिस्सा नहीं ले रहा है. यानी कि ये पहले से तय है कि इस बार कांग्रेस का अध्यक्ष गांधी परिवार के बाहर का सदस्य बनेगा.  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ये छठा मौका है जब कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में अध्यक्ष पद के लिए आंतरिक रूप से चुनाव हो रहा है. 

साल 1977 में भी हुआ था चुनाव

जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने बताया कि मीडिया ने साल 1939, 1950, 1997 और साल 2000 की बात की है लेकिन साल 1977 में भी कांग्रेस अध्यक्ष पद (Election for Congress President) के लिए चुनाव हुए थे. जब कासू ब्रह्मानंद रेड्डी (Kasu Brahmanand Reddi) निर्वाचित हुए थे. रमेश ने आगे बताया कि फिर भी चुनाव होने (Election) का अपना महत्व है. उन्होंने कहा, ‘लेकिन मैं इन्हें ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा (Historical Bharat Jodo Yatra) के मुकाबले कम संस्थागत महत्व का मानता हूं जो भारतीय राजनीति (Indian Politics) के लिए भी कांग्रेस (Congress) की परिवर्तनकारी पहल है.’ 

ये भी पढ़ें- Exclusive: क्या गांधी परिवार का अध्यक्ष न होना कांग्रेस के लिए अच्छा होगा? जानिए खड़गे का जवाब

MP News: दिग्विजय सिंह बोले- भारत जोड़ो यात्रा की वजह से मोहन भागवत को जाना पड़ा मदरसा-मस्जिद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
CNG, PNG में अब बायोगैस मिलाएगी सरकार, कैबिनेट ने मंजूर की 23 हजार करोड़ की योजना
CNG, PNG में अब बायोगैस मिलाएगी सरकार, कैबिनेट ने मंजूर की 23 हजार करोड़ की योजना
17 राज्यों में भारी बारिश, IMD की चेतावनी, यूपी-दिल्ली समेत देश का मौसम कैसा?
17 राज्यों में भारी बारिश, IMD की चेतावनी, यूपी-दिल्ली समेत देश का मौसम कैसा?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget