एक्सप्लोरर

AICC Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर अब चेन्नई में करेंगे प्रचार, नामांकन वापस लेने से किया था इनकार

AICC President Election Campaign: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे सांसद शशि थरूर 6 अक्टूबर को चेन्नई में प्रचार करते हुए नजर आएंगे. उनके कार्यक्रम की पूरी डिटेल उनके ऑफिस से जारी की गई है.

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद (Congress President Post) के उम्मीदवार शशि थरूर (Shashi Tharoor) इन दिनों अपने चुनाव कैंपेन (Election Campaign) में व्यस्त हैं. नागपुर (Nagpur) से चुनाव प्रचार की शुरुआत करने वाले शशि अब चेन्नई (Chennai) में प्रचार करते नजर आएंगे. वो 6 अक्टूबर को चेन्नई जाएंगे. इस बात की जानकारी उनके कार्यालय (Shashi Tharoor Office) से दी गई है.

कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि सांसद शशि थरूर जो एआईसीसी अध्यक्ष पद के चुनाव में उम्मीदवार हैं वो 6 अक्टूबर 2022 को चेन्नई का दौरा करेंगे. ये उनके चुनावी अभियान का चौथा शहर है. उनके कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया है कि अपनी यात्रा के दौरान शशि थरूर शाम 5.30 बजे से 6.30 तक यानी एक घंटे आईआईटी मद्रास के छात्रों के साथ बातचीत करेंगे. इसके बाद वो प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे. रात 8 बजे के आसपास वो पार्टी कार्यालय में मीडिया के साथ बातचीत करेंगे.

नागपुर से की चुनावी अभियान की शुरुआत

शशि थरूर ने अपने चुनावी अभियान की शुरूआत नागपुर से की थी. यहां उन्होंने अंबेडकर की दीक्षाभूमि पर उन्होंने श्रद्धांजलि दी थी. इसके बाद वो वर्धा में महात्मा गांधी के आश्रम गए. इसके साथ ही वो विनोवा भावे के आश्रम में भी गए. यहां से लौटने के बाद उन्होंने नागुपर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पार्टी की प्रदेश इकाई के सदस्यों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी.

थरूर-खड़गे में टक्कर

थरूर जी-23 में शामिल रहे हैं. उन्होंने नामांकन पत्रों के पांच सेट दाखिल किए. वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Karge) ने कांग्रेस (Congress) के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री के समक्ष नामांकन पत्र का एक सेट दाखिल किया.

कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में खड़गे पसंदीदा उम्मीदवार माने जा रहे हैं और यहां एआईसीसी मुख्यालय में उनके नामांकन पत्र दाखिल करते समय पार्टी के अनेक नेता साथ थे. जी-23 के कई नेता खड़गे का समर्थन कर रहे हैं और कई सांसदों ने भी खड़गे के कागजात पर हस्ताक्षर किए. वहीं, थरूर के समर्थकों में कार्ति चिदंबरम, मोहम्मद जावेद और प्रद्युत बोरदोलोई आदि कुछ नेता रहे.

ये भी पढ़ें:

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव से नामांकन वापस नहीं लेंगे थरूर, ABP News से कही ये बड़ी बात

Congress President Election: शशि थरूर का दावा- 'कांग्रेस के कुछ नेता मुझे चुनाव लड़ने से रोकने के लिए राहुल गांधी के पास गए थे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: केंद्र ने राज्यसभा में पेश किया वंदे मातरम बिल, विपक्ष का हंगामा
LIVE: केंद्र ने राज्यसभा में पेश किया वंदे मातरम बिल, विपक्ष का हंगामा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
'ऐसे नहीं जाने दे सकते...', नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?
'ऐसे नहीं जाने दे सकते...', नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से क्या कहा?
CJP Protest Highlights: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget