एक्सप्लोरर

लखनऊ में कांग्रेस नेता की स्कूटी का 6300 रुपये का चालान कटा, कल प्रियंका गांधी थीं सवार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर लगातार निशाना साध रही हैं. उन्होंने आज ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी हैं.

लखनऊ: लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को स्कूटी से ले जाने वाले कांग्रेसी नेता की स्कूटी का ट्रैफिक पुलिस ने 6300 रुपये का चालान काटा है. बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने को लेकर चालान किया गया है. शनिवार को प्रियंका गांधी लखनऊ में थीं. वह सीएए के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शनों के मामले में गिरफ्तार किए गए सेवानिवृत्त आईपीएस अफसर एसआर दारापुरी के परिजन से मुलाकात करने के लिये पार्टी के राज्य मुख्यालय से निकली थीं. रास्ते में लोहिया चौराहे पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया. गाड़ी से उतरकर पैदल चलने लगी.

प्रियंका गांधी ने कहा, ''मुझे घेरा गया और मुझे धक्का दिया गया और मैं गिर गयी. आगे चलकर फिर मुझे पकड़ा तो मैं एक कार्यकर्ता के टू-व्हीलर से निकली.'' फिर पुलिस ने प्रियंका की गाड़ी को रोक दिया. उसके बाद वह पैदला दारापुरी के घर पहुंचीं. स्कूटी पर सवार प्रियंका ने और न ही स्कूटी चला रहे कांग्रेस कार्यकर्ता ने हेलमेट नहीं पहनी थी. इसी को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटा है.

कल हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान हलकान हुई पुलिस और पार्टी नेताओं के बीच अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया. कुछ देर तक तो पता ही नहीं चला कि प्रियंका कहां गयीं. बाद में मालूम हुआ कि वह दारापुरी के घर पहुंच गयीं हैं. इस दौरान उन्होंने करीब तीन किलोमीटर पैदल सफर किया.

सीएए को लेकर प्रियंका गांधी हमलावर हैं. उन्होंने आज भी उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर अमानवीयता की सारी हदें पार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी की एक कार्यकर्ता को बेबुनियाद आरोप में जेल में डाल दिया गया है.

प्रियंका ने रविवार को ट्वीट किया, ''उत्तर प्रदेश सरकार ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी हैं. कांग्रेस की कार्यकर्ता सदफ जफर साफ-साफ वीडियो में पुलिस से हिंसा फैलाने वाले लोगों को गिरफ्तार करने की बात कह रही हैं. पुलिस ने सदफ पर बेबुनियाद आरोप लगाकर उन्हें जेल में डाल दिया है.''

मेरठ SP के वायरल वीडियो पर बोले मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, अगर ये सही है तो- यह अस्वीकार्य है

उन्होंने बताया, ‘‘सदफ के दोनों बच्चे अपनी मां की रिहाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस संवेदनहीन सरकार ने बच्चों को अपनी मां से, बूढ़ों को अपने बच्चों से जुदा कर रखा है.’’ प्रियंका ने शनिवार रात सदफ के परिजन से लखनऊ स्थित अपने आवास पर मुलाकात की और उन्हें हिम्मत बंधाते हुए कहा कि कांग्रेस उनके साथ मजबूती से खड़ी है.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया, ‘‘सीएए के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के मामले में हाल में गिरफ्तार किए गए सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी एस. आर. दारापुरी के परिजन से मिलने के लिए प्रियंका शनिवार को उनके घर जा रही थीं लेकिन उस दौरान मची अफरातफरी को देखते हुए सदफ के परिजन खुद उनके आवास पर पहुंचे थे.’’

उन्होंने बताया कि प्रियंका ने सदफ की बहन और बच्चों से मुलाकात की और कहा कि पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है. लल्लू ने बताया कि प्रियंका ने रविवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों से मुलाकात की और पार्टी की भविष्य की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की.

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने गरमाई उत्तर प्रदेश की राजनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget