एक्सप्लोरर

'मुझे लगा सुरक्षा चाक-चौबंद रहती है, स्कूटी पर आया और...', महिला सांसद ने सुनाई चेन स्नेचिंग की पूरी दास्तां

Sudha Ramakrishnan: सांसद सुधा रामकृष्णन ने इस घटना के बारे में केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है. फिलहाल तमिलनाडु भवन और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

दिल्ली के हाई सिक्योरिटी वाले चाणक्यपुरी इलाके में सोमवार (4 अगस्त 2025) को कांग्रेस सांसद सुधा रामकृष्णन चेन स्नैचिंग का शिकार हो गईं. कांग्रेस सांसद के साथ यह घटना सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान घटी, जिससे सनसनी फैल गई. इसे लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि इतने सुरक्षित इलाकों में इस तरह की घटना का होना आश्चर्यजनक है.

मुझे लगा सुरक्षा चाक-चौबंद रहती है- सुधा रामकृष्णन

तमिलनाडु के मयिलाडुतुरै की सांसद सुधा रामकृष्णन ने इस घटना के बारे में केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा, "मुझे लगा कि यह दूतावास का इलाका है और वहां सुरक्षा काफी चाक-चौबंद रहती है इसलिए मैं मॉर्निंग वॉक पर निकली थी." पुलिस ने बताया कि तमिलनाडु भवन में रह रहीं सुधा रामकृष्णन सुबह की सैर के लिए निकली थीं तभी अज्ञात लोगों ने उनकी सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए.

कांग्रेस सांसद ने बताई आपबीती

कांग्रेस सांसद सुधा रामकृष्णन ने बताया, "वह एक अन्य सांसद के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं. पोलैंड दूतावास के गेट-3 और गेट-4 के पास एक शख्स हेलमेट पहने हुए स्कूटी चला था. उसने सोने की चेन झपट ली. आरोपी उल्टी दिशा से आया था, जिस वजह से उस पर शक नहीं हुआ." उनकी गर्दन पर कुछ निशान भी पड़ गए. तमिलनाडु भवन और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

दिल्ली जैसे शहरों में सतर्कता होनी चाहिए- प्रियंका गांधी

वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, "सुधा रामकृष्णन जहां टहल रही थीं वह दूतावास का इलाका है और आमतौर पर यह जगह काफी सुरक्षित है. दुर्भाग्य से जब वह पुलिस वाहन के पास पहुंचीं तो उन्होंने ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं दी. अगर एक सांसद के साथ ऐसा हुआ तो आम महिलाओं को भी इन चीजों से गुजरना पड़ता है. खासकर दिल्ली जैसे शहरों में इस तरह की सतर्कता होनी चाहिए."

आरोपियों का पता लगाने और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच में पुलिस जुट गई है. अपने पत्र सुधा रामकृष्णन में बताया कि वह पिछले एक साल से नई दिल्ली में तमिलनाडु हाउस (कमरा नंबर 301) में रह रही हैं, क्योंकि उन्हें अभी तक आधिकारिक आवास नहीं मिला है. वह नियमित रूप से संसदीय कार्यवाही और समिति बैठकों में भाग लेती हैं.

ये भी पढ़ें : भैरव और रुद्र... अब हर बटालियन में होगी ड्रोन फोर्स! ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना में होंगे ये बदलाव 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget