एक्सप्लोरर

भैरव और रुद्र... अब हर बटालियन में होगी ड्रोन फोर्स! ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना में होंगे ये बदलाव 

सेना ने जवानों को सिर्फ पारंपरिक युद्ध ही नहीं मॉडर्न युद्ध के लिए भी तैयार रखेगी. अब बटालियन स्तर पर ही सेना ड्रोन के इस्तेमाल और अटैक को रोकने के लिए काउंटर ऑपरेशन के लिए व्यवस्था अपना रही है. 

ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान में तबाही मचाई. पहले हमारे फाइटर जेट्स ने आतंकी ठिकानों को नष्ट किया और बाद में जब पाक सेना ने कार्रवाई शुरू की तो उसको भी काफी नुकसान पहुंचाया. पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह तबाह हुए, कई फाइटर जेट भी मार गिराए. हमारा ऑपरेशन सिंदूर पूरी तरह सफल साबित हुआ, लेकिन इस सैन्य कार्रवाई ने युद्ध का तरीका पूरी तरह बदल दिया. पाकिस्तान ने जिस तरह तुर्किए और चीनी हथियारों का इस्तेमाल किया, भविष्य में उससे निपटने के लिए भारत ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. 

इंडियन आर्मी ने सेना को सिर्फ पारंपरिक युद्ध के लिए ही नहीं बल्कि मॉडर्न युद्ध के लिए तैयार रखने के लिए कदम बढ़ा दिए हैं. अब भारतीय सेना बटालियन स्तर पर ही ड्रोन के इस्तेमाल और ड्रोन अटैक को रोकने के लिए काउंटर ऑपरेशन के लिए नई व्यवस्था अपना रही है. 

बटालियन स्तर पर तैयार होगी टीम
 
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय सेना अब बटालियन स्तर पर UAV और काउंटर UAV की तैनाती और इसके लिए जवानों की ट्रेनिंग की तैयारी कर रही है. इसमें सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि भारतीय सेना 'लाइट कमांडो बटालियन' बनाएगी. इतना ही नहीं सेना की योजना 'इंटीग्रेटेड ब्रिगेड' बनाने की भी है. ऑपरेशन सिंदूर से जो सबक मिले हैं, उनकी वजह से बदलाव जरूरी हो गए हैं. दरअसल पाकिस्तान के मित्र देश चीन और तुर्किए का पूरा फोकस अब ड्रोन और पांचवीं-छठी पीढ़ी के फाइटर जेट्स पर है. ऐसे में भारतीय सेना को भी खुद को पूरी तरह अपडेट रखना होगा.
  
कहां तैनात होगी भैरव बटालियन?

सेना का टारगेट है कि हर यूनिट में एक नई टीम तैयार हो, जो सिर्फ ड्रोन पर ही फोकस करे और उनकी निगरानी करे. हर यूनिट से कहा गया कि वह इस तरह की व्यवस्था करे और ऐसे जवानों को पूरी तरह ट्रेनिंग दी जाए. इसके अलावा सेना 30 'लाइट कमांडो बटालियन' भी बना रही है, जिसे 'भैरव' कहा जा रहा है. भैरव की एक यूनिट में करीब 250 जवान होंगे. ये जवान दुश्मन देशों की ओर से आने वाले ड्रोनों को मार गिराएंगे और ड्रोन से दुश्मनों पर अटैक करेंगे. भारतीय सेना की भैरव बटालियन कुछ खास इलाकों में तैनाती के लिए ट्रेन्ड की जाएंगी. इन्हें जिम्मेदारी के हिसाब से ही सैन्य उपकरण मुहैया कराए जाएंगे. ऐसी बटालियन बनाने की तैयारी भी शुरू हो चुकी है और जल्दी ही ऐसी बटालियन तैनाती के लिए तैयार हो जाएंगी. 

घातक होगी भारतीय सेना की रुद्र ब्रिगेड 

'भैरव' के साथ 'रुद्र ब्रिगेड' भी स्थापित की जाएगी, जिसमें UAV और सैन्य उपकरणों के साथ-साथ ऑल-आर्म्ड ब्रिगेड भी शामिल होगी. 'रुद्र ब्रिगेड' में इसमें पैदल सेना, बख्तरबंद गाड़ियों वाले जवान, तोपखाने, विशेष ट्रेनिंग पाए जवान और ड्रोन जैसी मानव रहित हवाई प्रणालियां समेत हर तरह के ट्रेन्ड जवान शामिल होंगे. इस ब्रिगेड को खासतौर पर तैयार किए गए रसद और सैन्य समर्थन भी मिलेगा, जिससे ये और ताकतवर होगी.

भारत की तैयार देख कांपने लगेगा दुश्मन!

भारतीय सेना जिस तरह UAV और काउंटर UAV को लेकर अपनी तैयारी कर रही है, इसे देखते ही दुश्मनों की रूह कांप जाएगी. वो कभी भारत पर ड्रोन से अटैक करने की हिमाकत नहीं कर पाएंगे क्योंकि भारतीय सेना के जवान पूरी तरह ट्रेन्ड होंगे.   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA वर्ल्ड कप फाइनल के लिए कल इस राज्य में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, राज्य सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल के लिए कल इस राज्य में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, राज्य सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल में भर्ती कराने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'उनको लगा आंदोलन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल में भर्ती कराने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'उनको लगा आंदोलन...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
'वंदे मातरम' का अपमान पड़ेगा भारी! गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में पेश करेंगे ये संशोधन बिल
'वंदे मातरम' का अपमान पड़ेगा भारी! गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में पेश करेंगे ये संशोधन बिल

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget