एक्सप्लोरर

Manipur Violence: 'लाल किले से प्रधानमंत्री ने लोगों को गुमराह किया', मणिपुर हिंसा का जिक्र कर बोले कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई

Independence Day 2023: पीएम मोदी ने मंगलवार (15 अगस्त 2023) को देश को संबोधित करते हुए मणिपुर का जिक्र किया था. उन्होंने कहा था, 'मणिपुर की माताएं-बहनें अकेली नहीं हैं, हम उनके साथ हैं'.

Congress MP On Manipur Violence: असम के कलियाबोर से कांग्रेस पार्टी के सांसद गौरव गोगोई ने मणिपुर के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला. बुधवार (16 अगस्त 2023) को उनसे बात करते हुए गोगोई ने कहा, 'स्वतंत्रता दिवस के दिन लाल किले से दिया गया उनका भाषण देश को गुमराह करने वाला था.'

गुवाहटी में बुधवार (16 अगस्त 2023) को मीडिया से बात करते हुए गौरव गोगोई ने कहा, प्रधानमंत्री ने अपने भाषण से लोगों को गुमराह किया है. मणिपुर में शांति कैसे स्थापित हो सकती है जब वहां पर 6 हजार से ज्यादा घातक हथियार 6 लाख से ज्यादा गोलियों के साथ अभी भी घाटी में हों. वहां पर हिंसा तब तक स्थापित नहीं हो सकती है जब तक पुलिस से लूटे गये हथियार वापस ट्रेजरी में जमा नहीं हो जाते.'

लाल किले से पीएम बोले थे- 'मणिपुर में शांति आ रही है'
लाल किले से पीएम मोदी ने मंगलवार (15 अगस्त 2023) को मणिपुर में धीरे-धीरे शांति आने की बात कही थी. उन्होंने कहा था, ''मणिपुर में धीरे-धीरे शांति आ रही है. देश मणिपुर के साथ खड़ा है, राज्य में स्थिरता लाने के लिए केंद्र-राज्य सरकार दोनों ही कड़ी मेहनत कर रहे हैं.' पीएम ने कहा था कि शांति से ही समस्या का हल निकलेगा.

सीएम बीरेन सिंह को क्यों नहीं हटाया?
गौरव गोगई ने मीडिया से बातचीत में मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह को भी घेरा. उन्होंने कहा कि आखिर क्यों अब तक उनको नहीं हटाया गया है? उन्होंने कहा, राज्य में शांति समीतियां ठीक से काम नहीं कर पा रही हैं क्योंकि उनके सदस्य बीरेन सिंह हैं. गोगोई ने आगे कहा, 'यह देखना दुखद है कि गृहमंत्री ने उनका समर्थन किया है.' 

गौरतलब है कि मणिपुर में गृहमंत्री अमित शाह ने एन.बीरेन सिंह का समर्थन करते हुए संसद में कहा था, 'सीएम को तब हटाते हैं जब वह केंद्र के साथ को-ऑपरेट न कर रहा हो, हमारा सीएम को-ऑपरेट कर रहा है. हिंसा के बाद केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से राज्य के डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी को बदल दिया, सीएम ने को-ऑपरेट किया, केंद्र जो कह रहा है, राज्य वह कर रहा है, ऐसे में सीएम को हटाने का कोई मतलब ही नहीं बनता है.'

ये भी पढ़ें: Madras High Court: फ्लाइट में बीजेपी नेता के खिलाफ नारे लगाने वाली युवती के मुकदमे को हाईकोर्ट ने किया रद्द, कहा- घटना मामूली सी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों
Xप्लेन: कैसे होती है मानसून की भविष्यवाणी, बारिश अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है जरूरी?
Xप्लेन: कैसे होती है मानसून की भविष्यवाणी, बारिश अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है जरूरी?
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget