एक्सप्लोरर

राजस्थान से हो सकती है मनमोहन सिंह की राज्यसभा में वापसी

राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के पास बहुमत है. ऐसे में पार्टी को अपना उम्मीदवार जिताने में कोई मुश्किल नहीं होगी. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर सहमति बन चुकी है. मनमोहन सिंह पिछले 28 सालों से लगातार असम से राज्ससभा के सदस्य चुने जा रहे थे.

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जल्द ही संसद के ऊपरी सदन यानी राज्यसभा में वापसी हो सकती है. कांग्रेस के उच्च सूत्रों के मुताबिक राजस्थान में खाली हुई राज्यसभा की एक सीट से मनमोहन सिंह को पार्टी उम्मीदवार बनाया जाना लगभग तय है. हाल ही में राजस्थान से बीजेपी के राज्यसभा सांसद और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी के निधन के कारण ये सीट खाली हुई है. सैनी पिछले साल अप्रैल में राजस्थान से राज्यसभा सदस्य चुने गए थे. यानी इस सीट का कार्यकाल अप्रैल 2024 तक है.

राजस्थान विधानसभा में फिलहाल कांग्रेस का बहुमत है और जाहिर है कि कांग्रेस को अपना उम्मीदवार जिताने में कोई मुश्किल नहीं है. कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता ने एबीपी न्यूज को बताया कि राजस्थान से राज्यसभा की खाली हुई सीट के लिए मनमोहन सिंह के नाम पर सहमति बन चुकी है. मनमोहन सिंह राज्यसभा में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हैं तो ये पूरे  राजस्थान के लिए गौरव की बात होगी. हालांकि वरिष्ठ नेता ने ये भी कहा कि आखिरी फैसला पार्टी अध्यक्ष लेंगे जब खाली हई सीट पर चुनाव का एलान हो जाएगा.

गहलोत ने मनमोहन सिंह से मुलाकात की

मनमोहन सिंह के नाम की पुष्टि करते हुए राजस्थान सरकार के एक मंत्री ने कहा कि डॉक्टर सिंह एक संस्थान हैं. कांग्रेस पार्टी हमेशा से संस्थानों की कद्र करती रहती है. गौरतलब है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार शाम को मनमोहन सिंह से मुलाकात की थी.

राजस्थान से राज्यसभा भेजे जाने को लेकर जब मनमोहन सिंह के दफ्तर को संपर्क किया गया तो जवाब मिला कि अभी पार्टी की तरफ से ना तो कोई सूचना दी गई है ना ही चुनाव की अधिसूचना ही जारी हुई है. गहलोत की मनमोहन सिंह से मुलाकात को सामान्य शिष्टाचार बताया गया.

मनमोहन सिंह को राज्यसभा क्यों भेजना चाहती है कांग्रेस?

कांग्रेस को संसद में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जरूरत इसलिए हैं क्योंकि वे जाने-माने अर्थशास्त्री हैं. पूर्व प्रधानमंत्री के तौर पर उनका कद और अनुभव बेहद महत्वपूर्ण है. अर्थव्यवस्था को लेकर मनमोहन सिंह की बात को देश बेहद गंभीरता से लेता है. राहुल गांधी भी मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर हमला करने के लिए मनमोहन सिंह की बातों का सहारा लेते रहे हैं. नोटबन्दी के बाद मनमोहन सिंह ने जीडीपी विकास दर धीमा होने की भविष्यवाणी की थी जो सटीक साबित हुई. जाहिर है मोदी सरकार 2 का आर्थिक मोर्चे पर कैसा प्रदर्शन रहा इसकी समीक्षा के लिए विपक्ष में मनमोहन सिंह से बेहतर और कौन हो सकता है?

28 सालों तक असम से चुने गए मनमोहन सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पिछले 28 सालों से लगातार असम से राज्ससभा के सदस्य चुने जा रहे थे. उनका कार्यकाल इसी साल 14 जून को समाप्त हुआ था लेकिन विधानसभा में पर्याप्त संख्या नहीं होने के कारण कांग्रेस पार्टी उन्हें इस साल छठी बार राज्यसभा नहीं भेज पाई. इस कारण 17वीं लोकसभा के गठन के बाद जब संसद सत्र शुरू हुआ तो 28 सालों बाद मनमोहन सिंह संसद में नजर नहीं आए. हालांकि अब एक बार फिर मनमोहन सिंह राज्यसभा में नजर आने वाले हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget