एक्सप्लोरर

कोई भी नेता संविधान से 'सेक्युलर' और 'सोशलिस्ट' शब्दों को नहीं हटा सकता : मल्लिकार्जुन खरगे

हैदराबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने मजबूती के साथ काम किया, जिससे राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार (04 जुलाई, 2025) को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने मजबूती के साथ काम किया, जिससे राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी. इसका श्रेय सभी कार्यकर्ताओं को जाता है.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि तेलंगाना में ऐसी सरकार थी, जिसके पास बहुत सारा पैसा था. वे कहते थे कि राज्य में केसीआर के अलावा किसी और की सरकार नहीं बनेगी. आपने ऐसे लोगों को हराकर कांग्रेस की सरकार बनाई और तेलंगाना में पार्टी को मजबूत किया.

पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

खड़गे ने आगे कहा, 'कांग्रेस ने हैदराबाद में बहुत सारे पब्लिक इंस्टिट्यूशन बनाए. केंद्र सरकार ने 50 इंस्टिट्यूशन और बड़े-बड़े कारखाने यहां बनाए. ये सभी कांग्रेस की देन है.' उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने लोगों से 15-15 लाख रुपए देने, हर साल दो करोड़ लोगों को नौकरी और किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन कुछ भी नहीं किया, सिर्फ झूठ बोला. जनता को झूठ बोलकर भाजपा सत्ता में आई.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कहा था कि पाकिस्तान को बर्बाद कर देंगे, जिसमें विपक्ष ने उनका पूरा साथ दिया, लेकिन इन्होंने कुछ भी नहीं किया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कहते हैं कि उन्होंने पाकिस्तान और हिंदुस्तान का युद्ध खत्म किया, लेकिन पीएम मोदी इस बात पर चुप हैं. हमें ट्रंप की जरूरत नहीं है, हम मजबूत हैं और लड़ने के लिए तैयार हैं. जैसे इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े किए थे, हम भी कर सकते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री बड़ी-बड़ी बातों के अलावा कुछ नहीं करते.

'सेक्युलर' और 'सोशलिस्ट' शब्द को लेकर भाजपा को घेरा

खड़गे ने कहा कि आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले कहते हैं कि हमें संविधान से 'सेक्युलर' और 'सोशलिस्ट' शब्द हटा देना चाहिए. मैं पीएम मोदी, अमित शाह या भाजपा-आरएसएस को चैलेंज करता हूं, कोई भी नेता इस शब्द को नहीं निकाल सकता.

मैं भाजपा के पार्टी के संविधान की चार लाइन सुनाना चाहता हूं, 'पार्टी भारत को एक मजबूत और समृद्ध राष्ट्र के रूप में बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो आधुनिक, प्रगतिशील और प्रबुद्ध दृष्टिकोण वाला हो और जो भारत की प्राचीन संस्कृति, मूल्यों और गर्व से प्रेरणा लेता हो. पार्टी कानून द्वारा स्थापित भारत के संविधान और समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र के सिद्धांतों के प्रति सच्ची आस्था और निष्ठा रखेगी और भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को बनाए रखेगी.' पीएम मोदी, अगर आपको 'सेक्युलरिज्म' और 'सोशलिज्म' शब्द से नफरत है, तो ये भाजपा के संविधान में क्यों लिखे हैं?

'अमेरिका से भी नहीं डरीं इंदिरा गांधी'

खड़गे ने आगे कहा कि हम देश के लिए लड़ने और जान देने के लिए तैयार हैं. महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, इन सबने देश के लिए जान दे दी, लेकिन आरएसएस-भाजपा के किसी आदमी ने देश के लिए जान नहीं दी. इन लोगों ने आजादी के वक्त न कोई काम किया, न अब कर रहे हैं. हमेशा माफी मांगना ही इनका काम रहा है.

मल्लिकार्जुन ने आगे कहा कि ये बहादुरी की बात करते हैं और फिर घर में चुपचाप बैठ जाते हैं. इंदिरा गांधी ऐसी नहीं थीं. अमेरिका से सातवां बेड़ा आया था, लेकिन इंदिरा गांधी नहीं डरीं. उन्होंने कहा, 'आने दो जो भी आ रहा है, मैं बांग्लादेश को आजाद करा कर रहूंगी.'

केंद्र सरकार की विदेश नीति फेल

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि केंद्र सरकार की विदेश नीति ठीक नहीं है, जिसकी वजह से आज सब हमारे दुश्मन बने हुए हैं. एक तरफ चीन है, दूसरी तरफ पाकिस्तान. हालात ऐसे हैं कि अब नेपाल भी हमसे दूर हो रहा है. हर देश हमसे दूरी बना रहा है और नरेंद्र मोदी क्या कर रहे हैं, 'कोई टोपी पहनाता है, पहन लेते हैं, कोई गले में सिक्का डालता है, डलवा लेते हैं', वह इसी में खुश हैं'.

ये भी पढ़ें:- 'ना पैसा गया, ना संपत्ति बदली, फिर...', नेशनल हेराल्ड मामले पर सोनिया गांधी के वकील का ED से सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
तेलंगाना: ट्रेनी डिप्टी तहसीलदार का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
तेलंगाना: ट्रेनी डिप्टी तहसीलदार का घर में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget