एक्सप्लोरर

Congress: गुलाम नबी आजाद से मिले कांग्रेस के G-23 ग्रुप के नेता, जानें किन-किन मुद्दों पर हुई बात

कांग्रेस के बागी G-23 समूह के नेता आज दोपहर गुलाम नबी आजाद से मिलने पहुंचे. इस मुलाकात को उन नेताओं ने शिष्टाचार मुलाकात करार दिया है.

Congress Leaders Meets Ghulam Nabi Azad: कांग्रेस (Congress) के जी 23 समूह (G-23 Group) में शामिल तीन प्रमुख नेताओं आनंद शर्मा (Anand Sharma), भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupendra Singh Hudda) और पृथ्वीराज चव्हाण (Prithviraj Chavan) ने मंगलवार को गुलाम नबी आजाद से मुलाकात की और उनसे उनके इस्तीफे के कारणों और परिस्थितियों को लेकर चर्चा की.
 
गुलाम नबी आजाद के आवास पर ये तीनों नेता आज दोपहर पहुंचे और उनके साथ लंबी बैठक की. बैठक के बाद इन तीनों नेताओं में से एक नेता ने कहा कि यह गुलाम नबी के साथ शिष्टाचार मुलाकात थी. निजी रूप से कई बातें होती हैं जिनके बारे में नहीं बताया जा सकता. इतना जरूर है कि हमने यह जानने का प्रयास किया कि आखिर किन वजहों के कारण आजाद साहब को इतना बड़ा कदम उठना पड़ा.

एक दूसरे पर कीचड़ उछालना करें बंद
इन नेताओं ने कहा कि हमें इस बात का दुख है कि किस तरह से आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि लोग अब एक दूसरे पर कीचड़ उछालना बंद कर देंगे. सभी वरिष्ठ नेताओं का सम्मान होना चाहिए. यह पूछे जाने पर कि क्या वह कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया से संतुष्ट हैं तो उन्होंने कहा कि हमारी मांग थी कि चुनाव हो. चुनावों में दो साल का विलंब हुआ लेकिन अब वहां चुनाव हो रहा है. हमें सोनिया जी पर भरोसा है. हम लोग तो यही चाहते थे कि कोई भी अध्यक्ष बने, लेकिन चुनाव के जरिये बने. अगर राहुल गांधी जी भी चुनाव के जरिये अध्यक्ष बनते हैं तो अच्छा है. 

इस्तीफे के बाद बैठक कर रहें है सभी नेता
गुलाम नबी आजाद के इस्तीफा देने के बाद चारों नेताओं ने पहली बार एक साथ बैठक की है. ये वही नेता हैं जिन्होंने अगस्त, 2020 में बैठक कर सोनिया गांधी को पत्र लिखा था. इसमें उन्होंने पार्टी को फिर से मज़बूत करने के लिये कई मांगें की थी. उन मांगों में संगठन का चुनाव कराने और उसके सक्रिय नेतृत्व की मांग प्रमुख थी. उनके इस पत्र को कांग्रेस नेतृत्व को चुनौती के रूप में देखा गया.

इस समूह के कई नेता जैसे आजाद, कपिल सिब्बल (Kapil Sibbal), जितिन प्रसाद (Jitin Prasad) कांग्रेस (Congress) छोड़ चुके हैं तो वहीं वीरप्पा मोइली (Veerappa Moily) जैसे नेताओं ने इस समूह से खुद को अलग कर लिया है. आजाद ने पिछले वर्ष शुक्रवार को पार्टी से नाता तोड़ लिया था. सोमवार को उन्होंने अपने पुराने दल और उसके नेतृत्व पर तीखा प्रहार करते हुए कहा था कि ‘बीमार’ कांग्रेस को दुआ की नहीं, दवा की जरूरत है, लेकिन उसका इलाज कंपाउडर कर रहे हैं.

Jharkhand Crisis: सरकार बचाने की कवायद, रायपुर पहुंचे विधायक, CM बोले- हम मुश्किलों का सामना करेंगे

Iraq Protest: बगदाद में राष्ट्रपति भवन के स्विमिंग पूल में नहाते दिखे प्रदर्शनकारी, हिंसा में अब तक 23 की मौत, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget