एक्सप्लोरर

Shashi Tharoor on S Jaishankar: 'कूल...', विदेश मंत्री एस जयशंकर के लिए ऐसा क्यों बोले शशि थरूर

Shashi Tharoor Remark: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के एक बयान पर टिप्पणी करते हुए उनसे एक विशेष आग्रह किया है.

Shashi Tharoor Advice For S Jaishankar: कांग्रेस नेता और तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने सोमवार (3 अप्रैल) को केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) से थोड़ा 'कूल' (शांत) रहने का आग्रह किया. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह जयशंकर को लंबे समय से जानते हैं और दोस्त की तरह मानते हैं. थरूर ने ये बातें पश्चिमी देशों को लेकर विदेश मंत्री की ओर से की गई टिप्पणी पर कहीं.

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के मामले में जर्मनी और अमेरिका से भी टिप्पणियां आई हैं. विदेश मंत्री एस जयशंकर से इस बारे में एक कार्यक्रम में सवाल पूछा गया था. विदेश मंत्री के जवाब के बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर का बयान आया.

क्या कहा शशि थरूर ने?

कांग्रेस ने शशि थरूर ने कहा, ''मैं उन्हें (एस जयशंकर) लंबे वक्त से जानता हूं और उन्हें एक दोस्त की तरह मानता हूं लेकिन इस मुद्दे पर मुझे लगता है कि हमें संकुचित होने की जरूरत नहीं है. मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि एक सरकार के रूप में हम किसी चीज से शांत तरीके से निपटते हैं. अगर हम हर टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हैं तो खुद का नुकसान कर रहे हैं. मैं अपने दोस्त जय से पुरजोर आग्रह करूंगा कि थोड़ा कूल (शांत) हो जाएं.''

क्या कहा था विदेश मंत्री जयशंकर ने?

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार (2 अप्रैल) को कहा था कि पश्चिमी देशों को लंबे समय से दूसरों पर टिप्पणी करने की 'बुरी आदत' रही है और वे सोचते हैं कि अन्य देशों के आंतरिक मामले में उनके पास बोलने का 'ईश्वर प्रदत्त अधिकार' है. बेंगलुरु के कब्बन पार्क में 500 से ज्यादा युवा मतदाताओं, जॉगर्स और आगंतुकों के साथ बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या और बेंगलुरु मध्य के सांसद पीसी मोहन की ओर से आयोजित 'मीट एंड ग्रीट' कार्यक्रम के दौरान जयशंकर ने यह बात कही थी.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराये जाने को लेकर जर्मनी और अमेरिका की टिप्पणी से संबंधित एक सवाल का जवाब देते हुए विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘(इसके) दो कारण हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि पश्चिम में लंबे समय से दूसरों पर टिप्पणी करने की बुरी आदत है. वे यही सोचते हैं कि ऐसा (दूसरों पर टिप्पणी) करना किसी न किसी रूप में उनका ‘ईश्वर-प्रदत्त अधिकार’ है. उन्हें केवल अनुभव से सीखना होगा कि अगर आप टिप्पणी करना जारी रखते हैं तो आपके खिलाफ दूसरे भी टिप्पणी करना शुरू कर देंगे और ऐसा अगर होता है तो उन्हें पसंद नहीं आएगा. मैं देख रहा हूं कि ऐसा हो रहा है.’’

'...सच्चाई का दूसरा पहलू यह है'

विदेश मंत्री ने कहा था, ''हमारे हिसाब से सच्चाई का दूसरा पहलू यह है कि आप लोगों को अपने ऊपर टिप्पणी करने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं. फिर अधिक से अधिक लोग टिप्पणी करने को उत्सुक हैं. हमें दुनिया को यह कहते हुए उदार निमंत्रण देना बंद करना होगा कि भारत में समस्याएं हैं और अमेरिका और यूरोप आप चुपचाप क्यों खड़े हैं और कुछ क्यों नहीं कर रहे हैं?''

विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘अगर यहां से (वहां) कोई जाता है और कहता है कि 'आप चुपचाप क्यों खड़े हैं और कुछ क्यों नहीं कह रहे हैं' तो जाहिर है कि वे टिप्पणी करेंगे. समस्या का हिस्सा वे हैं, समस्या का हिस्सा हम भी हैं और मुझे लगता है कि दोनों को ठीक किए जाने की जरूरत है.’’

यह भी पढ़ें- CBI Diamond Jubilee: 'आज भ्रष्टाचार से जंग के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति में कमी नहीं...', बोले PM मोदी, CBI अधिकारियों को दी ये सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget