एक्सप्लोरर

शशि थरूर बोले- मैं एक हिंदू हूं लेकिन बीजेपी 'तालिबानी मॉडल' के हिंदुत्व को मानती है

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने 'हिंदू पाकिस्तान' वाले बयान पर बीजेपी की माफी की मांग पर कहा कि मैं क्यों माफी मांगू? वे (बीजेपी) ऑफिस पर हमले के लिए माफी मांगें. थरूर ने आज लोकसभा में भी तिरूवनंतपुरम में अपने कार्यालय पर हुए हमले का विषय उठाया और अपनी जान को खतरा होने का दावा किया

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपने दफ्तर पर हुए हमले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग हिंदुत्व में तालिबानी तरीकों को शामिल करना चाहते हैं. शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम में एक कार्यक्रम में कहा, ''वे (बीजेपी) कौन होते हैं मुझसे कहने वाले कि मुझे पाकिस्तान चले जाना चाहिए. मैं भी एक हिंदू हूं, लेकिन मैं बीजेपी के हिंदुत्व का पालन नहीं करता. वे तालिबान मॉडल के हिंदुत्व का पालन करते हैं."

पूर्व विदेश राज्यमंत्री थरूर ने 'हिंदू पाकिस्तान' वाले बयान पर बीजेपी की माफी की मांग पर कहा कि मैं क्यों माफी मांगू? वे (बीजेपी) ऑफिस पर हमले के लिए माफी मांगें. थरूर ने आज लोकसभा में भी तिरूवनंतपुरम में अपने कार्यालय पर हुए हमले का विषय उठाया और अपनी जान को खतरा होने का दावा करते हुए आरोप लगाया कि देश में असहिष्णुता बढ़ रही है.

आपको बता दें कि सोमवार को बीजेपी युवा मोर्चा के कथित कार्यकर्ताओं ने थरूर के खिलाफ नारे लगाते हुए उनके कार्यालय में घुस गए और उन्होंने वहां एक बैनर लगा दिया, जिसपर लिखा था 'हिंदू पाकिस्तान' कार्यालय. उन्होंने उनके क्षेत्रीय कार्यालय पर काला तेल भी फेंका. हालांकि जब यह घटना घटी तो थरूर कार्यालय में मौजूद नहीं थे.

‘हिंदू पाकिस्तान’ विवाद: शशि थरूर के ऑफिस में बीजेपी की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने फेंका मोबिल

थरूर ने कहा, "मेरे कार्यालय पर हमला हुए 24 घंटे बीत चुके हैं और उसके दृश्य भी हमारे पास मौजूद हैं, इसके बावजूद कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है." उन्होंने कहा कि बीजेपी गुंडों के जरिए उन्हें जवाब दे रही है. उन्होंने यह भी कहा कि वह पार्टी अक्सर विवेकानंद की बात करती है, जिनकी विचारधारा विभिन्न संस्कृतियों और धर्मो के सम्मान के अलावा सहिष्णुता दर्शाती है.

शशि थरूर बोले- मैं एक हिंदू हूं लेकिन बीजेपी 'तालिबानी मॉडल' के हिंदुत्व को मानती है

अविश्वास प्रस्ताव पर सोनिया को विश्वास, बोली- कौन कहता है कि हमारे पास नंबर नहीं है?

तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सांसद ने पिछले सप्ताह 'थ्रेट्स फेस्ड बाय इंडियन डेमोक्रेसी एंड सेक्युलरिज्म' सम्मेलन में यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि अगर 2019 में बीजेपी केंद्र में वापसी करती है तो राष्ट्र 'हिंदू पाकिस्तान' बन जाएगा. उन्होंने कहा था, "यह हिंदू राष्ट्र के सिद्धांत को स्थापित करेगा, जिसमें अल्पसंख्यकों के लिए समानता को हटा दिया जाएगा और एक हिंदू पाकिस्तान राष्ट्र बनाया जाएगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

Embed widget