एक्सप्लोरर

कांग्रेस के पूर्व विधायक राजा पटेरिया गिरफ्तार, जानें पीएम पर ऐसा क्या कहा जिसके चलते पैदा हुआ भारी बवाल

Raja Pateria Arrested: राजा पटेरिया का वीडियो सामने आने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. बीजेपी के तमाम नेताओं ने पटेरिया के खिलाफ एक्शन लेने की मांग उठाई थी.

Raja Pateria On PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर कथित विवादित टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को पन्ना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है. पटेरिया को मध्य प्रदेश के दमोह के हट्टा से सुबह करीब 5.30 बजे गिरफ्तार किया गया. पीएम मोदी पर दिए विवादित बयान के बाद राजनीतिक जगत में हलचल मच गई थी. हालांकि, मामले को बढ़ता देख पटेरिया ने इसे लेकर सफाई भी दी लेकिन इसके बाद भी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. चलिए सबसे पहले आपको बताते हैं कि उन्होंने आखिर पीएम मोदी को लेकर क्या कहा था. 

दरअसल, सोशल मीडिया पर राजा पटेरिया का एक बयान वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे हैं. इस दौरान उन्हें कहते हुए सुना गया, ''पीएम मोदी चुनाव खत्म कर देंगे. मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर (लोगों को) बांट देंगे. दलितों का, आदिवासियों का, अल्पसंख्यकों का भावी जीवन खतरे में है. संविधान बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो. हत्या का मतलब है, हराने का काम करो.'' बताया जा रहा है कि यह वीडियो मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के पवई कस्बे का है. 

बीजेपी ने की विवादित बयान की निंदा 

इस वीडीयो के सामने आने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया था. बीजेपी के तमाम नेताओं ने इस बयान की निंदा की थी और पटेरिया के खिलाफ एक्शन लेने की मांग उठाई थी. केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा था कि इस तरह की मानसिकता के कारण ही देश भर में कांग्रेस खत्म होती जा रही है. उन्होंने कहा कि इस ‘‘निंदनीय और घृणित’’ बयान के लिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए. इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भी मामले में कड़ा एक्शन लेने की मांग की थी. 

पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं राजा पटेरिया 

बता दें कि, कांग्रेस नेता राजा पटेरिया पहले भी कई बार अपने बयानों को लेकर विवादों में घिर चुके हैं. इससे पहले वह आदिवासियों पर एक बयान को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे. इस बयान में उन्होंने कहा था कि आदिवासियों को न्याय नहीं मिलेगा तो उन्हें हथियार उठाने पड़ेंगे. कथित तौर पर वह अक्सर ऐसे बयान देते रहते हैं लेकिन इस बार पीएम मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करना भारी पड़ गया है. 

ये भी पढ़ें: 

महाराष्ट्र में तेज हुआ राज्यपाल कोश्यारी का विरोध, शिवाजी पर टिप्पणी के विरोध में आज पुणे बंद, MVA-संभाजी ब्रिगेड ने किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने हेमंत सोरेन को जन्मदिन पर दी बधाई, पोस्ट शेयर कर क्या लिखा?
PM मोदी ने हेमंत सोरेन को जन्मदिन पर दी बधाई, पोस्ट शेयर कर क्या लिखा?
JPSC परीक्षा धांधली मामले में ED की एंट्री, आते ही लिया ये बड़ा एक्शन
JPSC परीक्षा धांधली मामले में ED की एंट्री, मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर ECIR दर्ज
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
10 हजार रुपए, फ्री बस सफर... बंगाल सरकार ने किन लोगों को दिया बड़ा तोहफा?
10 हजार रुपए, फ्री बस सफर... बंगाल सरकार ने किन लोगों को दिया बड़ा तोहफा?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget