एक्सप्लोरर

कौन सा प्लान लेकर यूपी पहुंच गए राहुल गांधी? अमेठी और रायबरेली में क्या करने वाले हैं!

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज (29 अप्रैल) अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली जाएंगे. इससे पहले उनका लखनऊ हवाईअड्डे पर स्वागत हुआ. वह आज रायबरेली में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

Rahul Gandhi in Raebareli Today: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज (29 अप्रैल) अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली जाएंगे. इससे पहले उनका लखनऊ एयरपोर्ट पर स्वागत हुआ. राहुल गांधी आज रायबरेली में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

न्यूज एजेंसी एआईएएनएस के मुताबिक, नेता प्रतिपक्ष आज रायबरेली और 30 अप्रैल को अमेठी के दौरे पर रहेंगे. अमेठी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंहल ने बताया कि पहले दिन राहुल गांधी रायबरेली स्थित कुंदनगंज में मेगावॉट एटम सोलर रूफ प्लांट और एटम इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन करेंगे. 

राहुल गांधी बैठक में लेंगे भाग

राहुल गांधी इसके बाद नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा का अनावरण और सिविल लाइन्स में दिशा बैठक में भाग लेंगे. साथ ही अन्य कराए जाने वाले कार्यों पर अधिकारियों के साथ चर्चा भी करेंगे. रेल कोच फैक्ट्री, लालगंज का भ्रमण भी करेंगे. डलमऊ के मुराई बाग में सरेनी विधानसभा के कांग्रेस बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक करके उनसे संगठन को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे.

30 अप्रैल को राहुल भुएमऊ गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं व आम जनता के साथ मुलाकात भी करेंगे. इसके बाद अमेठी में गन फैक्ट्री एवं इंडो-रसियन रायफल्स कोरवा में भ्रमण एवं निरीक्षण करेंगे. मुंशीगंज के संजय गांधी अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी के ऑपरेशन थियेटर का उद्घाटन एवं इन्दिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज का भ्रमण के बाद लखनऊ एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे.

पुलिस सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

राहुल के दौरे को देखते हुए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी में जुटी है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सांसद राहुल गांधी के दौरे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. राहुल गांधी के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह दिख रहा है. इससे पहले वह 20 फरवरी को एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली आए थे.

लोकसभा चुनाव के बाद अपने संसदीय क्षेत्र में एक्टिव हैं राहुल गांधी

ज्ञात हो राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के बाद लगातार अपने संसदीय क्षेत्र और गढ़ दोनों में सक्रिय हैं. वह बीते दिनों रायबरेली के दौरे पर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया था. इसके बाद एक बार फिर वह अपने संसदीय क्षेत्र के साथ-साथ अपने गढ़ अमेठी पहुंच रहे हैं. इस दौरान यहां वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

राहुल गांधी साल 2004 से लेकर 2019 तक अमेठी के सांसद रहे हैं. हालांकि, गांधी परिवार के अमेठी के किले को 2019 में स्मृति ईरानी ने ध्वस्त किया था , जब उन्होंने 55,000 से अधिक मतों के अंतर से राहुल गांधी को मात दी थी. इसके बाद 2024 में यहां कांग्रेस ने गांधी परिवार के खास रहे किशोरी लाल को टिकट दिया और विजय हुए.

ये भी पढ़ें-

पहलगाम आतंकी हमले के बाद बड़ा फैसला, बंद किए 48 रिसॉर्ट और पर्यटक स्थल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget