एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने एक बार फिर से केंद्र पर साधा निशाना, लिखा- सदियों का बनाया, पलों में मिटाया

गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से केंद्र पर निशाना साधा. उन्होंने कोरोना वैक्‍सीन की कमी, एलएसी, बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्‍याओं को लेकर ट्वीट किया.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने आज एक बार फिर से केंद्र पर निशाना साधा. उन्होंने कोरोना वैक्‍सीन की कमी, एलएसी (लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल), बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्‍याओं को लेकर ट्वीट किया. उन्होंने अलग अंदाज में लिखा, "सदियों का बनाया, पलों में मिटाया, देश जानता है कौन ये कठिन दौर लाया." उन्होंने ट्वीट में किसी के नाम का जिक्र नहीं किया लेकिन इसे सीधे तौर पर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना समझा जा सकता है. राहुल गांधी केंद्र सरकार के खिलाफ राहुल लगातार तीखा रुख अख्तियार किए हुए हैं.

हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल में कई बड़े बदलाव किए गए थे. इसके बाद स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को हटाए जाने और मनसुख मंडाविया को यह जिम्मेदारी सौंपे जाने को लेकर भी राहुल गांधी ने केंद्र पर जमकर निशाना साधा था. उन्होंने एक ट्वीट के जरिए लिखा था, "इसका मतलब है कि अब देश में टीकों की कमी नहीं होगी." राहुल गांधी लगातार देश में वैक्सीन की कमी का मुद्दा भी उठा रहे हैं. 

राहुल गांधी ने केंद्र पर जमकर साधा निशाना

उन्होंने हाल ही में हुए केंद्रीय कैबिनेट विस्तार पर तंज करते हुए कहा कि मंत्रियों की संख्या बढ़ी है, वैक्सीन की नहीं बढ़ी है. राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “मंत्रियों की संख्या बढ़ी है, वैक्सीन की नहीं.” इस ट्वीट के साथ उन्होंने सवाल किया कि वैक्सीन कहां हैं? उन्होंने हैशटैग व्हेयर आर वैक्सीन्स यानी वैक्सीन कहां हैं लिखा. राहुल गांधी के इस ट्वीट पर बीजेपी के गौरव भाटिया ने पलटवार किया था. उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ‘गैरजिम्मेदार’ हैं और बिना किसी वजह के आलोचना करते हैं.

यह भी पढ़ें.

नंदीग्राम चुनाव नतीजे: ममता बनर्जी की याचिका पर शुभेंदु अधिकारी को HC ने जारी किया नोटिस, EC को भी दिए ये निर्देश

शुभेंदु अधिकारी के घर के नजदीक बंगाल सीआईडी की तलाशी, सुरक्षा गार्ड की मौत को लेकर जांच हुई तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget