एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने शेयर की अपनी शादी की तस्वीर, सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर पर अपनी शादी समारोह की एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में उनकी ननद भी उनके साथ हैं जो अब इस दुनिया में नहीं हैं.

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी समारोह की एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में उनकी ननद भी उनके साथ हैं जो अब इस दुनिया में नहीं हैं. प्रियंका की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.

बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समय-समय पर अपनी थ्रो बैक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. अपनी शादी की इस तस्वीर में प्रिंयका गांधी वाड्रा बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उनके साथ पति रॉबर्ट वाड्रा की बहन मिशेल भी हैं. बता दें कि प्रिंयका की ननद मिशेल का निधन हो चुका है. इस तस्वीर के जरिए प्रिंयका ने उन्हें भी याद किया है.

राजनीतिक मोर्चे की अगर बात करें तो प्रियंका गांधी लगातार किसानों के मुद्दे पर मुखर हैं. उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी वह सक्रिय हैं. सोशल मीडिया पर प्रिंयका गांधी वाड्रा काफी एक्टिव रहती हैं. हर मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार हो या उत्तर प्रदेश की योगी सरकार, प्रियंका गांधी वाड्रा जमकर हमलावर रहती हैं.

हाल ही में मौनी अमावस्या के दिन प्रियंका गांधी वाड्रा प्रयागराज में गंगा में डुबकी लगाने पहुंची. वसंत पंचमी पर भी उन्होंने अपने बचपन की याद शेयर की. प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा भी कई बार विवादों में आ चुके हैं. हालांकि वाड्रा खुद को राजनीति से दूर रखते हैं. वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा भी पहले अपने आप को सिर्फ भाई राहुल गांधी और मां सोनिया गांधी के चुनाव प्रचार तक ही सीमित रखती थीं.

लेकिन 2019 लोकसभा चुनावों से पहले उन्हें कांग्रेस का महासचिव बनाया गया. इसके साथ ही उन्हें सबसे अधिक 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश का प्रभार भी सौंपा गया. कांग्रेस में अंदरखाने प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर उतारने की भी चर्चा है लेकिन पार्टी के किसी भी आधिकारिक सूत्र ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी... राज्यसभा में तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करेंगे ये नेता, निर्विरोध जीते
अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी... राज्यसभा में तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करेंगे ये नेता, निर्विरोध जीते
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत में कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG का स्टॉक? सरकार ने बताया
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत में कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG का स्टॉक? सरकार ने बताया
'LPG का उत्पादन बढ़ाएं', रिफाइनरियों को सरकार का आदेश, रेस्तरां-होटल को सप्लाई के लिए बनाई कमेटी
'LPG का उत्पादन बढ़ाएं', रिफाइनरियों को सरकार का आदेश, रेस्तरां-होटल को सप्लाई के लिए बनाई कमेटी
ईरान-इजरायल युद्ध ने तोड़ी व्यापारियों की कमर, JNPT पोर्ट पर हजारों कंटेनर फंसे, आयात-निर्यात बुरी तरह प्रभावित
ईरान युद्ध ने तोड़ी कारोबारियों की कमर, पोर्ट पर हजारों कंटेनर फंसे, निर्यात बुरी तरह प्रभावित

वीडियोज

Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War
ABP Report : ईरान का 'डेंजरस' बम..अमेरिका में हड़कंप! | Iran Israel War | Khamenei | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget