एक्सप्लोरर

ट्विटर पर एक्टिव हुईं प्रियंका गांधी, अपने पहले ही ट्वीट में किया महात्मा गांधी को याद

सक्रिय राजनीति में आने के कुछ दिन बाद ही 11 फरवरी को प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर भी कदम रखा. लेकिन ट्विटर पर कदम रखने के एक महीने बाद आज उन्होंने ट्वीट किया है.

नई दिल्ली: सक्रिय राजनीति में आने के करीब एक महीने बाद आज प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है. उन्होंने अपने पहले ट्वीट में साबरमती को याद किया और हिंसा को लेकर महात्मा गांधी की तरफ से कहे गए एक कथन को ट्वीट किया. प्रियंका गांधी 25 जनवरी को कांग्रेस की महासचिव बनीं और कुछ दिन बाद 11 फरवरी को उन्होंने ट्विटर पर कदम रखा.

प्रियंका गांधी ने क्या लिखा है?

अपने पहले ट्वीट में प्रियंका गांधी ने लिखा, ‘’ साबरमती की साधारण गरिमा में सत्य सदा जीवित रहेगा.’’ वहीं दूसरे ट्वीट में उन्होंने हिंसा को लेकर महात्मा गांधी के एक कथन को ट्वीट किया. महात्मा गांधी ने कहा था, ‘’मैं हिंसा पर आपत्ति उठाता हूं, क्योंकि जब लगता है कि इसमें कोई भलाई है, तो ऐसी भलाई अस्थाई होती है. लेकिन इससे जो हानि होती है वह स्थायी होती है.’’

ट्विटर पर एक्टिव हुईं प्रियंका गांधी, अपने पहले ही ट्वीट में किया महात्मा गांधी को याद

यूपी के किसी नेता को फॉलो नहीं करतीं प्रियंका गांधी

बता दें कि एक महीने बीत जाने के बाद प्रियंका गांधी को ट्विटर पर 2 लाख 33 हजार लोग फॉलो कर रहे हैं. वहीं प्रियंका गांधी ने अब तक सात लोगों को फॉलो किया है. प्रियंका जिन सात लोगों को फॉलो कर रही हैं, उनमें यूपी का कोई भी नेता शामिल नहीं है. प्रियंका गांधी कांग्रेस के किसी कार्यकर्ता को भी अब तक फॉलो नहीं कर रही हैं. प्रियंका जिन सात लोगों को फॉलो कर रही हैं, वह सभी कांग्रेस के नेता है. प्रियंका ने अब तक किसी दूसरी पार्टी के नेता को फॉलो नहीं किया है.

गौरतलब है कि प्रियंका के 23 जनवरी को सक्रिय राजनीति में प्रवेश करने की घोषणा के बाद से वह सोशल मीडिया और मुख्यधारा मीडिया में छाईं हुई हैं. वह फेसबुक और ट्विटर पर ट्रेंड भी करती रहती हैं. जानकारी के मुताबिक, प्रियंका के सोशल मीडिया कैंपेन का जिम्मा कांग्रेस की सोशल मीडिया और डिजिटल कम्युनिकेशन की प्रभारी दिव्या स्पंदना ही संभाल रही हैं. दिव्या के व्यंग्यात्मक पोस्ट और ट्वीट गाहे-बगाहे धूम मचाते रहते हैं.

आज गुजरात में थीं प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी ने आज पहली बार भाषण दिया. गुजरात के गांधीनगर में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के बाद रैली में प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. इस दौरान प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सवालों के कटघरे में खड़ा किया. प्रियंका ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के युवाओं को दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन आज रोजगार कहां है? प्रियंका ने कहा कि ये सरकार पहले महिलाओं की बात करती थी, लेकिन अब उन्हें ही नहीं पूछती. करीब 10 मिनट के अपने भाषण में प्रियंका गांधी ने जनता से कहा कि जागरुकता से बड़ी कोई देशभक्ति नहीं होती.

यह भी पढ़ें-

हार्दिक पटेल की लोकप्रियता के सहारे मोदी के गुजरात में सीटें जीतना चाहती है कांग्रेस?

जागरूकता ही देशभक्ति है, सवाल पूछिए कि रोजगार का वादा किया वो कहां है- प्रियंका गांधी

पंजाब: AAP से गठबंधन पर बोले अमरिंदर सिंह- अकेले लड़ेंगे और जीतेंगे

क्रिकेटर गौतम गंभीर नई दिल्ली सीट से बीजेपी के टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव!

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई में कौन-कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 4 लगभग तय
नितिन नवीन की नई में कौन-कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 4 लगभग तय
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget