एक्सप्लोरर

कांग्रेस विधायक नितेश राणे की गुंडागर्दी, इंजीनियर को कीचड़ से नहलाया, हुआ गिरफ्तार

नितेश राणे महाराष्ट्र विधानसभा में कांकावली सीट से विधायक हैं. उनपर और उनके समर्थकों पर हाइवे इंजीनियर को रस्सी से बांध कर कीचड़ से नहलाने का आरोप है.

मुंबई: बीजेपी के विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा नगर निगम के अधिकारियों को बैट से पीटने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि कांग्रेस के विधायक ने भी ऐसी ही शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है. कांग्रेस विधायक नितेश राणे ने एक हाइवे इंजीनियर को रस्सी से बांध कर खड़ा कर दिया. विधायक नितेश राणे के समर्थकों ने इंजीनियर प्रकाश शेडेकर को कीचड़ से नहला दिया. नितेश राणे को गिरफ्तार कर लिया गया है.

महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायक नितेश राणे दिग्गज नेता नारायण राणे के बेटे हैं. समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में नीतेश राणे और उनके अनुयायियों को प्रकाश शेडेकर के रूप में पहचाने जाने वाले राजमार्ग इंजीनियर पर कीचड़ उछालते देखा जा सकता है.

बताया जा रहा है कि नितेश राणे ने हाईवे इंजीनियर प्रकाश शेडेकर को गडनदी के पुल पर बांधकर रखा. राणे हाईवे इंजिनीयर के साथ हाईवे के रास्ते का मुआयना कर रहे थे तभी उनके कार्यकर्ताओ ने इंजिनीयर कीचड़ से नहला दिया.

दरअसल मुंबई-गोआ हाईवे पर कणकवली में रास्ते पर काफी गड्ढे हैं जिसे भरा नहीं जा रहा था. लोग कीचड़ में सफर कर रहे थे. इसी बात से नाराज नितेश राणे के कार्यकर्ताओं ने इस घटना को अंजाम दिया. नितेश महाराष्ट्र विधानसभा में कांकावली सीट से विधायक हैं. 2014 के विधानसभा चुनाव में वह 25 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव जीते थे.

वहीं, कुछ ही दिनों पहले इंदौर नगर निगम का दल गंजी परिसर क्षेत्र में एक जर्जर मकान को गिराने पहुंचा था. इसकी सूचना मिलने पर बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय की नगर निगम कर्मियों से नोकझोंक हो गई और आकाश ने नगर निगम अधिकारी की बल्ले से पिटायी कर दी. इस घटना को लेकर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया और आकाश को जेल भेज दिया था. बाद में उनकी रिहाई हुई. यह मामला इतना आगे बढ़ गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसको लेकर अपनी नाराजगी जताई. मोदी ने इस घटनाक्रम पर कार्रवाई करने की ओर इशारा करते हुए मंगलवार को कहा था कि ‘बेटा किसी का भी हो, ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.'

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
आशुतोष-सौरव दास की रिहाई में देरी पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वे उन्हें वहां...'
आशुतोष-सौरव दास की रिहाई में देरी पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वे उन्हें वहां...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget