एक्सप्लोरर

'संबित पात्रा चुनाव आयोग का पक्ष क्यों ले रहे?', ECI पर आरोपों पर दिया बयान तो भड़के पवन खेड़ा

Congress Leader Pawan Khera: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि जब भी भाजपा पर हमला होता है, तो EC बचाव करता है और जब चुनाव आयोग से कुछ पूछो तो भाजपा के मंत्री और नेता बचाव में आ जाते हैं.

कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग पर बार-बार वोट चोरी और मतदाता सूची में हेराफेरी के आरोप लगा रही है. इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जब चुनाव आयोग (ECI) के समर्थन में बयान दिया तो कांग्रेस ने BJP को ही लपेटे में ले लिया. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोमवार (18 अगस्त, 2025) को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और भाजपा सांसद संबित पात्रा को लेकर बयान दिया है.

दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने भारतीय चुनाव आयोग (ECI) और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार गुप्ता पर आरोप लगाते हुए कई सवाल खड़े किए थे. इस पर केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान और भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बयान दिया.

भाजपा नेताओं पर पवन खेड़ा ने साधा निशाना

चुनाव आयोग पर कांग्रेस के आरोपों पर चिराग पासवान और संबित पात्रा की ओर से आए बयानों के बाद कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने उन्हें ही लपेटे में ले लिया. पवन खेड़ा ने कहा, “हमने तो चुनाव आयोग से सवाल किया है, तो संबित पात्रा चुनाव आयोग का पक्ष क्यों ले रहे हैं?”

उन्होंने कहा, “जब भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला होता है, तो चुनाव आयोग उनके बचाव में आ जाता है और चुनाव आयोग से कुछ पूछा जाता है, तो भारतीय जनता पार्टी के मंत्री उनके बचाव में आ जाते हैं. यह लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहा है.”

CEC ने कांग्रेस के आरोपों पर दिया जवाब

चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार गुप्ता रविवार (17 अगस्त, 2025) को नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था. इसमें सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बिहार की मतदाता सूची में गड़बड़ी और करोड़ों लोगों के नाम काटने के कांग्रेस के आरोपों पर जवाब दिया. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से उनके लगाए गए आरोपों को लेकर एक बार फिर से साइन किए हुए हलफनामे की मांग की. सीईसी ज्ञानेश कुमार गुप्ता ने कहा कि अगर वे (राहुल गांधी) अपने दावों को लेकर हलफनामा नहीं देते हैं तो उन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए.

यह भी पढ़ेंः क्या आप ही विपक्ष की ओर से उपराष्ट्रपति उम्मीदवार होंगे? DMK के तिरुचि शिवा ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘पूरी दाल ही काली है’, गाड़ी की पेट्रोल टंकी खोलकर E 20 पर बोले राहुल गांधी
‘पूरी दाल ही काली है’, गाड़ी की पेट्रोल टंकी खोलकर E 20 पर बोले राहुल गांधी
CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget