एक्सप्लोरर

Opeation Sindoor: जयशंकर पर भड़के पवन खेड़ा, बोले– 'पाकिस्तान को जानकारी क्यों दी? मसूद अजहर और हाफिज सईद...'

ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मोदी सरकार से तीखे सवाल पूछे. जानिए क्या हैं कांग्रेस के आरोप और क्या मांग रही है जवाबदेही.

Opeation Sindoor: पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर और फिर सीजफायर के मुद्दे पर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार से सवाल पूछ रही है.  इस कड़ी में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक बार फिर मोदी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि जब पूरा देश एकजुटता के साथ खड़ा है और हमारी सीमाएं गंभीर सुरक्षा तनाव का सामना कर रही हैं, ऐसे संवेदनशील समय में BJP की सरकार चौंकाने वाली अपरिपक्वता और लापरवाही से व्यवहार कर रही है. जवाबदेही और नेतृत्व दिखाने की बजाय, BJP सरकार खोखले साहस और भटकाने वाले हथकंडों के पीछे छिपकर देश की जनता को गुमराह कर रही है.

पवन खेड़ा ने कहा कि हम, एक जिम्मेदार विपक्ष के रूप में, हमेशा अपनी सेनाओं के साथ बिना किसी समझौते के मजबूती से खड़े रहे हैं, लेकिन जब सरकार उन लोगों को ही विफल कर दे, जिनकी सुरक्षा की शपथ उसने ली है तो हम चुप नहीं रह सकते. इस मामले में कांग्रेस  सरकार से कुछ सवाल पूछती हैं, जिसका जवाब पूरे देश को मोदी सरकार की तरफ से दिया जाना चाहिए.

पाकिस्तान को ऑपरेशन की जानकारी पहले क्यों दी- पवन खेड़ा
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा सवाल किया. उन्होंने पूछा कि BJP सरकार ने पाकिस्तान को ऑपरेशन की जानकारी पहले क्यों दी, जबकि पुंछ स्थित हमारे सीमावर्ती नागरिकों को समय पर सतर्क नहीं किया गया, जिनमें से कई को जान गंवानी पड़ी? क्या मसूद अजहर और हाफिज सईद जैसे आतंकवादी सरकार की जल्दबाजी में दी गई जानकारी के चलते बचकर निकल गए? इसके लिए कौन जिम्मेदार है? विदेश मंत्री की तरफ से पाकिस्तान को दी गई जानकारी के आधार पर कितने आतंकवादी भाग निकले? और इससे भारत की सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों को कितना नुकसान हुआ?

BJP हमें देशद्रोही कहती है- पवन खेड़ा
पवन खेड़ा ने आगे कहा कि जब हम ये कड़े सवाल पूछते हैं तो BJP हमें देशद्रोही कहती है, लेकिन असली विश्वासघात तो तब होता है, जब पाकिस्तानियों को भारतीयों से पहले सूचना दी जाती है और सच्चाई से भागा जाता है. कांग्रेस नेता ने कहा कि BJP को यह भी बताना चाहिए कि आखिर क्यों उनकी ही पार्टी के प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई को पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "निशान-ए-पाकिस्तान" से नवाजा गया. क्या यह उस खुफिया जानकारी की कीमत थी, जो उन्होंने RAW से जुड़ी गोपनीय बातें लीक कर दी थीं? क्या यही है BJP की राष्ट्रवाद की परिभाषा?

सर्वदलीय बैठक में शामिल होने की मांग
पवन खेड़ा ने कहा कि हम अपनी सेनाओं को सलाम करते हैं, न कि उस सरकार को जो उन्हें कूटनीतिक गलतियों, खराब खुफिया संचालन और प्राथमिकताओं की गड़बड़ी के जरिए कमजोर करती है. सरकार से मांग करते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि हम एक बार फिर प्रधानमंत्री से मांग करते हैं कि वे सर्वदलीय बैठक में शामिल हों और संसद का विशेष सत्र आयोजित करें, ताकि सरकार देश के सामने पूरी सच्चाई रखने के लिए बाध्य हो. भारत को जवाब चाहिए, न कि दिखावा.

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
Xप्लेन: क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget