एक्सप्लोरर

PM Modi Japan Visit: पीएम मोदी पर कांग्रेस का तंज, कहा- स्वयंभू विश्वगुरु की प्रचार फैक्ट्री फैला रही फेक नैरेटिव

Jairam Ramesh: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि तो यह सब ढोल पीटना न केवल महान नेता के खुद के महिमागान का काम करता है, बल्कि शासन की निरंतरता और पिछली सरकारों के योगदान को भी मिटा देता है.

Congress Slams PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (19 मई) को तीन देशों की यात्रा पर जा रहे हैं. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी जापान में जी-7 शिखर सम्मेलन के साथ क्वाड संगठन की बैठक में भी शामिल होंगे. इस बीच कांग्रेस ने पीएम मोदी की विदेश यात्रा पर सवाल खड़े किए हैं. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर ट्वीट करते हुए तंज कसा है.

उन्होंने कहा कि जापान के हिरोशिमा में जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले स्वयंभू विश्वगुरु के इर्द-गिर्द प्रचार की फैक्ट्री ने फेक नैरेटिव तैयार करना शुरू कर दिया है. जयराम रमेश ने आगे लिखा कि हकीकत ये है कि विकसित देशों के शिखर सम्मेलन 1976 में बहुत पहले शुरू हो गए थे. 2003 में पहली बार कुछ अन्य देशों के साथ भारत को आमंत्रित किया गया था. डॉ. मनमोहन सिंह नियमित रूप से ऐसे शिखर सम्मेलनों में भाग लेते थे.

'यह सब ढोल पीटना...'

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि तो यह सब ढोल पीटना न केवल महान नेता के खुद के महिमागान का काम करता है, बल्कि शासन की निरंतरता और पिछली सरकारों के योगदान को भी मिटा देता है. जयराम रमेश लगातार मुखरता के साथ कांग्रेस की ओर से पीएम मोदी के खिलाफ हमलावर रहते हैं.

इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 मई को संसद के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करने को लेकर भी तंज कसा. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि 28 मई को जिस नए संसद भवन का उद्घाटन होना है उसके एकमात्र वास्तुकार, डिजाइनर और श्रमिक. तस्वीर सबकुछ बयां करती है... निजी महात्वाकांक्षा वाली परियोजना.

पीएम मोदी के दौरे की अहम बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को 6 दिनों के लिए तीन देशों के दौरे पर जाने वाले हैं. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करेंगे. पीएम मोदी जापान में होने वाले G-7 के शिखर सम्मेलन के साथ क्वाड बैठक में भी शामिल होंगे. पीएम मोदी का जापान दौरा 19 से 21 मई तक रहेगा. इसके बाद वे ऑस्ट्रेलिया और पापुआ न्यू गिनी जाएंगे. पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे के साथ पीएम मोदी भारत-प्रशांत द्वीप समूह सहयोग (FIPIC) के लिए फोरम के तीसरे शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे.

ये भी पढ़ें:

New Parliament Building: नए संसद भवन के उद्घाटन की तारीख आई तो कांग्रेस ने पीएम मोदी पर किया तंज, फोटो भी शेयर की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
'पेट्रोल पंप से उन गाड़ियों को नहीं मिले पेट्रोल जो...', सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या कहा?
'पेट्रोल पंप से उन गाड़ियों को नहीं मिले पेट्रोल जो...', सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या कहा?
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
Xप्लेन: एयर इंडिया फ्लाइट का खौफनाक मंजर! उड़ते प्लेन को गिराने वाला टर्बुलेंस क्या?
एयर इंडिया फ्लाइट का खौफनाक मंजर! उड़ते प्लेन को गिराने वाला टर्बुलेंस क्या?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget