एक्सप्लोरर

देश के सभी लोगों को कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए कांग्रेस ने शुरू किया ऑनलाइन कैंपेन

राहुल ने वैक्सीन का निर्यात कर देश में इसकी कमी का आरोप लगाते हुए कहा कि देश में सैकड़ों वैक्सीनेशन सेंटर्स हफ्ते भर से वैक्सीन का स्टॉल खाली करने के चलते खाली पड़ा है.उन्होंने कहा- सभी नागरिकों की तरफ से कांग्रेस सभी भारत के लोगों को निश्चित समय-सीमा के भीतर वैक्सीनेशन की मांग करती है.

देश में लगातार कोरोना के आ रहे रिकॉर्ड मामले के बीच कांग्रेस ने सभी लोगों को वैक्सीनेशन के लिए सोमवार को ऑनलाइन कैंपेन शुरू किया. हैशटैग स्पीक अप फॉर वैक्सीन फॉर ऑल के नाम से कांग्रेस ने देश के लोगों से कहा कि वे कोविड-19 वैक्सीन सभी के लिए की मांग करे.

कुछ दिन पहले कोरोना वैक्सीन की देश में कमी को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट पर इस कैंपेन को लेकर एक वीडियो शेयर किया. करीब दो मिनट के इस वीडियो में यह बताया गया कि कोविड-19 की भारी संख्या में बढ़ोतरी के चलते देश में अस्थिरता का मौहाल पैदा हो चुका है.

 

राहुल ने वैक्सीन का निर्यात कर देश में इसकी कमी का आरोप लगाते हुए कहा कि देश में सैकड़ों वैक्सीनेशन सेंटर्स हफ्ते भर से वैक्सीन का स्टॉल खाली करने के चलते खाली पड़ा है. उन्होंने कहा- सभी नागरिकों की तरफ से कांग्रेस सभी भारत के लोगों को निश्चित समय-सीमा के भीतर वैक्सीनेशन की मांग करती है. वैक्सीन के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगनी चाहिए.

पिछले 24 घंटे के आंकड़ों की बात करें तो एक लाख 68 हजार कोरोना के नए केस सामने आए हैं. पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 904 लोगों की मौत हो गई.  कोरोना के नए मरीजों का यह आंकड़ा किसी को भी डराने के लिए काफी है. स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाता जा सकता है कि देश में हर घंटे 7038 नए कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं. वहीं हर मिनट 117 नए कोरोना के मरीज जुड़ रहे हैं. जबकि हर घंटे 38 लोगों को कोरोना अपना शिकार बना रहा है. 

कोरोना की पिछली लहर से इसकी तुलना करें तो 17 सितंबर 2020 को कोरोना ने अपना पीक छुआ था. इस दिन 97,894 नए कोरोना मरीज आए थे. पिछली पीक के चरम के दौरान देश में हर घंटे सिर्फ 4,079 नए मरीज ही सामने आ रहे थे और हर मिनट 68 लोग कोरोना की चपेट में आ रहे थे. कोरोना की पिछली लहर में मृतकों का सबसे बड़ा आंकड़ा 16 सितंबर 2020 को आया था. इस दिन 1290 लोगों की जान कोरोना के चलते गयी थी. हर घंटे करीब 54 कोरोना का शिकार बन रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget