एक्सप्लोरर

'देश चाकू से चलेगा या....', प्रज्ञा ठाकुर के विवादित बयान पर कांग्रेस का BJP पर निशाना

BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर अक्सर अपने बयानों के लिए चर्चा में रहती हैं. इस बार उन्होंने लव जिहाद को लेकर एक भड़ाकाऊ बयान दिया. उनके बयान पर अब कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया है.

Congress On Pragya Thakur: भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के विवादित बयान पर हंगामा खड़ा हो गया है. उन्होंने सोमवार को कहा कि "अपने घरों में हथियार रखें. यदि और कुछ नहीं है, तो कम से कम उन चाकुओं की ही धार तेज रखें, जिनका इस्तेमाल सब्जियां काटने के लिए किया जाता है..." उनके बयान पर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने निशाना साधा है.

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री मोदी से पूछा है कि क्या वो जेपी नड्डा को प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहेंगे ? उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "प्रिय प्रधानमंत्री @narendramodiji (नरेंद्र मोदी) क्या आप @JPNaddaji (जेपी नड्डा) से आतंकी मामले की आरोपी बीजेपी सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहेंगे? या केवल मौन रहेंगे."

मणिकम टैगोर के ट्वीट पर बालागोपाल नाम के यूजर ने रिप्लाई किया. उन्होंने लिखा, "प्रिय @manickamtagore अन्ना, सड़कों पर उतरना आपके सिर्फ ट्वीट करने से बेहतर है. हमारी पार्टी की कमजोरी के कारण इस तरह के तत्व समाज में मजबूत हो रहे हैं. पार्टी में सांगठनिक सुधार की जरूरत है." वहीं आशू नाम के यूजर ने लिखा, "वह अपने दिल से आतंकी आरोपी को माफ नहीं कर सकते.."

इमरान प्रतापगढ़ी ने भी साधा निशाना

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने भी बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "एक बम ब्लास्ट की आरोपी जमानत पर रिहा भाजपाई सांसद जनता को चाकू तेज करने की सलाह दे रही हैं, देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री जी सुन रहे हैं या नहीं ??? देश बाबासाहेब आंबेडकर के संविधान से चलेगा या चाकू से चलेगा??"

प्रज्ञा ठाकुर का पूरा बयान

प्रज्ञा ठाकुर ने एक विवादास्पद बयान देते हुए समुदाय के सदस्यों से "अपने घरों में चाकुओं को धारदार" रखने को कहा, क्योंकि "सभी को अपनी रक्षा करने का अधिकार" है. उन्होंने कहा, "लव जिहाद, उनकी जिहाद की परंपरा है. यदि कुछ नहीं है, तो वे लव जिहाद करते हैं. यदि वे प्रेम भी करते हैं तो उसमें भी जिहाद करते हैं. हम (हिंदू) भी प्रेम करते हैं, हम भगवान से प्रेम करते हैं, संन्यासी अपने प्रभु से प्रेम करता है."

ये भी पढ़ें- 'कांग्रेस पार्टी की चिंता करें, देश की चिंता पीएम मोदी पर छोड़ दें...' राहुल गांधी के चीन वाले बयान पर अनुराग ठाकुर का निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC जाएंगे तरुण तेजपाल, रेप केस में दोषी, बोले- '62 का हूं, 2 बेटियां हैं...'
SC जाएंगे तरुण तेजपाल, रेप केस में दोषी, बोले- '62 का हूं, 2 बेटियां हैं'
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
इस फ्यूल में भी एथेनॉल मिला रही है सरकार ? खुद दिया जवाब
इस फ्यूल में भी एथेनॉल मिला रही है सरकार ? खुद दिया जवाब

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget