एक्सप्लोरर

Nitin Gadkari Legal Notice: नितिन गडकरी के वीडियो पर संग्राम, जानिए केंद्रीय मंत्री के लीगल नोटिस पर क्या बोले जयराम रमेश

Jairam Ramesh on Nitin Gadkari: नितिन गडकरी का कहना है कि कांग्रेस ने जिस वीडियो को शेयर किया है, उसमें शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है.

Jairam Ramesh on Notice: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं पार्टी महासचिव जयराम रमेश के बीच एक वीडियो के लेकर विवाद हो गया है. नितिन गडकरी ने कांग्रेस के दोनों दिग्गज नेताओं को एक लीगल नोटिस यानी कानूनी नोटिस भेजा है. ये नोटिस गडकरी के एक वीडियो से जुड़ा हुआ है, जिसे कांग्रेस के ऑफिशियल एक्स हैंडल से शेयर किया गया था. गडकरी ने कहा है कि वीडियो के जरिए भ्रम फैलाने का प्रयास हुआ है.

वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी अब इस कानूनी नोटिस को लेकर जवाब दिया है. पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर राजस्थान के धौलपुर पहुंचे जयराम रमेश से जब नितिन गडकरी के जरिए भेजे गए कानूनी नोटिस को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, 'हमें नोटिस आया है, हम इसका जवाब देने वाले हैं.' गडकरी ने दोनों नेताओं को नोटिस इसलिए भेजा है, क्योंकि पार्टी मुखिया खरगे हैं, जबकि कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट का जिम्मा जयराम रमेश के पास है. 

जयराम रमेश ने क्या कहा? 

कांग्रेस नेता जयराम ने कहा, 'मैंने भी लीगल नोटिस को पढ़ा है. उसका हम सही जवाब देंगे. हमने कोई गलती नहीं की है. उन्हीं के बयान, उन्हीं के वक्तव्य का, उन्हीं के शब्दों का इस्तेमाल किया है. वह क्यों परेशान हैं, मैं ये बात नहीं समझ सकता हूं. इसलिए हमने कोई गलती नहीं की है, हम नोटिस का जवाब देंगे. बेचारे परेशान हैं.'

गडकरी ने नोटिस में क्या कहा? 

केंद्रीय मंत्री ने अपने नोटिस में कहा है कि कांग्रेस को उनके 19 सेकंड के वीडियो को तुरंत अपने ऑफिशियल हैंडल से हटाना चाहिए. इसके अलावा दोनों नेताओं को तीन दिनों के भीतर लिखित में उनसे माफी भी मांगनी चाहिए. इसमें कहा गया है कि अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो फिर कानूनी उपायों का सहारा लिया जाएगा. गडकरी के वकील बालेंदु शेखर का कहना है कि इस वीडियो को इसलिए शेयर किया गया है, ताकि बीजेपी में अंतर्कलह पैदा की जा सके. 

वीडियो को लेकर क्यों मचा है बवाल? 

दरअसल, कांग्रेस ने नितिन गडकरी ने हाल ही में यूट्यूब चैनल लल्लनटॉप को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने देश की स्थिति को लेकर बात की. कांग्रेस ने इस इंटरव्यू के 19 सेकेंड के एक हिस्से को शेयर करते हुए लिखा, 'आज गांव, मजदूर और किसान दुखी हैं. गांव में अच्छी सड़कें नहीं हैं, पीने के लिए पानी नहीं है, अच्छे अस्पताल नहीं हैं, अच्छे स्कूल नहीं हैं- मोदी सरकार के मंत्री नितिन गडकरी.' गडकरी का कहना है कि उनकी बात को बिना संदर्भ बताए शेयर किया गया है. 

यह भी पढ़ें: '3 दिन में माफी मांगे', नितिन गडकरी ने मल्लिकार्जुन खरगे-जयराम रमेश को भेजा नोटिस, क्या है मामला?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget