एक्सप्लोरर

Congress on PM Modi: 'दुनियाभर घूम आए, लेकिन मणिपुर नहीं गए', पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस का हमला; जानें और क्या कहा

Congress: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सवाल उठाए. साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के बयान पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज भी मणिपुर के लोग सवाल पूछ रहे हैं.

Congress on PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (3 जुलाई) को राज्यसभा पर मणिपुर हिंसा पर बयान दिया. पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर में शांति के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. हालांकि, अब प्रधानमंत्री के मणिपुर पर दिए बयान को लेकर कांग्रेस महासचिव और सांसद जयराम रमेश ने हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पीएम को अपनी चुप्पी पहले ही तोड़ देनी चाहिए थी.

जयराम रमेश ने कहा, "पीएम ने अपनी चुप्पी क्यों नहीं तोड़ी. पीएम ने सीएम से मुलाकात क्यों नहीं की? उन्होंने सांसदों-विधायकों से बात क्यों नहीं की. उन्हें अपनी चुप्पी पहले ही तोड़ देनी चाहिए थी. वह अलग-अलग देशों का दौरा करते हैं, लेकिन वह मणिपुर नहीं जा सकते. इससे यह संदेश जाता कि प्रधानमंत्री स्थिति को लेकर चिंतित हैं.''

पीएम मोदी के बयान पर क्या बोले जयराम रमेश

जयराम रमेश ने कहा, "प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में मणिपुर के बारे में जो कहा है वो हकीकत से बिल्कुल उलट है. 3 मई 2023 से मणिपुर जल रहा है. अलग-अलग समुदायों के बीच में तनाव है, हिंसा हुई है. फरवरी, 2022 में भाजपा और उनकी सहयोगी पार्टियों को दो तिहाई से भी अधिक मत मिला था और 15 ही महीनों में मणिपुर जलने लगा. आज तक प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं गए हैं. आज भी मजबूर होकर उन्हें इस पर बात करनी पड़ी. आज भी मणिपुर के लोग पूछ रहे हैं कि प्रधानमंत्री क्यों नहीं आते हैं."

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर उठाए सवाल

कांग्रेस महासचिव ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में मणिपुर का ज्यादा जिक्र नहीं था. 1 जुलाई को इनर मणिपुर के सांसद बिमोल अकोईजाम ने भी कहा कि मणिपुर का जिक्र नहीं किया गया है. यह क्या पाखंड है? 

उन्होंने कहा कि जब विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया तो विपक्ष के नेता को पीएम की ओर से बार-बार बोले जा रहे झूठ का खंडन करने का मौका नहीं दिया गया. जब विपक्ष ने वॉकआउट किया तो पीएम ने मणिपुर के बारे में कुछ शब्द कहे. उन्होंने जो शब्द इस्तेमाल किए, वे हकीकत से अलग थे. आज भी मणिपुर के लोग पूछ रहे हैं कि पीएम मणिपुर का दौरा क्यों नहीं कर रहे हैं. यह पाखंड है.

यह भी पढ़ें- PM Modi on Manipur: 'मणिपुर में सामान्य हो रहे हालात, शांति के लिए हुए प्रयास', सदन में बोले PM मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश
कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश
MoU का उल्लंघन जारी रहने तक US के साथ बातचीत संभव नहीं, अराघची की दो टूक
MoU का उल्लंघन जारी रहने तक US के साथ बातचीत संभव नहीं, अराघची की दो टूक

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget