एक्सप्लोरर

एससी, एसटी, ओबीसी को नौकरी न देने के लिए हथियार की तरह इस्तेमाल हो रहा 'NFS' प्रावधान: कांग्रेस

शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर पद की रिक्तियों के आंकड़े संसद में पेश किए, जिसके बाद जयराम रमेश ने भाजपा पर शिक्षा से वंचित रखने का आरोप लगाया.

कांग्रेस ने रविवार (27 जुलाई, 2025) को केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए रिक्त आरक्षित पदों को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि इन श्रेणियों को उचित रोजगार के अवसरों से वंचित करने के लिए ‘उपयुक्त नहीं पाया गया’ प्रावधान को ‘हथियार’ बनाया जा रहा है.

अब तक SC, ST और OBC कितने सीट भरे?

कांग्रेस महासचिव एवं संचार प्रभारी जयराम रमेश ने सरकार पर हमला करने के लिए पिछले सप्ताह शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार की ओर से संसद में दिए गए लिखित उत्तर का हवाला दिया. राज्यसभा में 23 जुलाई को एक प्रश्न के उत्तर में मजूमदार ने कहा कि प्रोफेसर के पद के लिए, एससी समुदाय के लिए आरक्षित 308 सीटों में से 111 भरी जा चुकी हैं, एसटी समुदाय के लिए 144 सीटों में से 24 भरी जा चुकी हैं और ओबीसी के 423 सीटों में से 84 भरी जा चुकी हैं.

उन्होंने कहा था कि एसोसिएट प्रोफेसर के लिए, एससी के लिए 632 पदों में से 308 भरे जा चुके हैं; एसटी के लिए 307 पदों में से 108 भरे जा चुके हैं और ओबीसी के लिए 883 पदों में से 275 भरे जा चुके हैं. सहायक प्रोफेसर के लिए, एससी के लिए 1370 पदों में से 1180, एसटी के लिए 704 पदों में से 595 और ओबीसी के लिए 2382 पदों में से 1838 भरे जा चुके हैं.

रिक्तियों को लेकर चौंका देने वाले खुलासे

रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में मोदी सरकार ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित संकाय पदों पर रिक्तियों के चौंका देने वाले स्तर का खुलासा किया है.

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘प्रोफेसर स्तर पर ओबीसी के 80 प्रतिशत, एसटी के 83 प्रतिशत और एससी के 64 प्रतिशत पद रिक्त हैं. सामान्य वर्ग में यह रिक्तियां 39 प्रतिशत हैं. एसोसिएट प्रोफेसर स्तर पर ओबीसी के 69 प्रतिशत, एसटी के 65 प्रतिशत और एससी के 51 प्रतिशत पद रिक्त हैं. सामान्य वर्ग में यह रिक्तियां 16 प्रतिशत हैं.'

एनएफएस का इस्तेमाल कर रोजगार से कर रही वंचित

उन्होंने कहा, ‘सहायक प्रोफेसर स्तर पर ओबीसी के 23 प्रतिशत, एसटी के 15 प्रतिशत और एससी के 14 प्रतिशत पद रिक्त हैं. सामान्य वर्ग में यह रिक्तियां केवल 8 प्रतिशत हैं.’ रमेश ने कहा कि हालांकि सरकार ने दावा किया है कि वह संकाय पदों के लिए भर्ती के दौरान ‘उपयुक्त नहीं पाए गए’ (एनएफएस) की व्यापकता पर केंद्रीय रूप से आंकड़े एकत्र नहीं करती है, लेकिन आंकड़े स्पष्ट हैं.

जयराम रमेश ने कहा, ‘यह उस मुद्दे का स्पष्ट प्रमाण है, जिसे राहुल गांधी ने उठाया है कि एनएफएस का इस्तेमाल एससी, एसटी और ओबीसी उम्मीदवारों के खिलाफ हथियार के रूप में किया जा रहा है, ताकि उन्हें उचित रोजगार के अवसरों से वंचित किया जा सके और सरकारी नौकरी में आरक्षण के संवैधानिक प्रावधान को कमजोर किया जा सके.’

शिक्षा से बाहर रखने की साजिश

राहुल गांधी ने शुक्रवार (25 जुलाई, 2025) को केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए रिक्त आरक्षित पदों को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला था और कहा था कि यह सिर्फ लापरवाही नहीं है, बल्कि बहुजनों को शिक्षा, अनुसंधान और नीतियों से बाहर रखने की एक सुनियोजित साजिश है.

ये भी पढ़ें:- 'बंदूक छोड़ थामा मछली पकड़ने का जाल', PM मोदी ने ‘मन की बात’ में की पूर्व नक्सलियों की सराहना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
बापू का रास्ता आज भी प्रासंगिक, अस्पताल से राजघाट पहुंचे वांगचुक
बापू का रास्ता आज भी प्रासंगिक, अस्पताल से राजघाट पहुंचे वांगचुक
Xप्लेन: EJP और RHA कितनी बड़ी तोप, CJP जैसा कमाल क्यों नहीं कर पाएंगे?
EJP और RHA कितनी बड़ी तोप, CJP जैसा कमाल क्यों नहीं कर पाएंगे?

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Embed widget