एक्सप्लोरर

आर्थिक पैकेज पर कांग्रेस में फूट, गहलोत-मिलिंद देवरा ने की तारीफ तो सुरजेवाला-तिवारी ने किया विरोध

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने आर्थिक पैकेज का स्वागत करते हुए इसे देर से उठाया गया दुरूस्त कदम बताया.कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी ने सिर्फ हेडलाइन बनाने की कोशिश की है. सिर्फ नबंर दिया है, ब्योरा नहीं दिया है.

नई दिल्ली: देश में जानलेवा कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज की घोषणा की. अब आर्थिक पैकेज को लेकर कांग्रेस में फूट पड़ गई है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मिलिंद देवरा समेत कई नेताओं ने इसकी तारीफ की है तो कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने इसका विरोध किया है.

इन कांग्रेस नेताओं ने उठाए सवाल

रणदीप सुरजेवाला ने क्या कहा?

रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘अपने घर जा रहे प्रवासी कामगारों की दिल दहला देने वाली मानवीय त्रासदी को करुणा से देखने और मजदूरों की सुरक्षित वापसी की जरूरत है. लाखों प्रवासी श्रमिकों के प्रति आपमें संवेदनशीलता की कमी और उनकी तकलीफों को दूर करने में आपकी नाकामी से भारत बहुत ज्यादा निराश हुआ है.’’

मनीष तिवारी ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी ने सिर्फ हेडलाइन बनाने की कोशिश की है. सिर्फ नबंर दिया है, ब्योरा नहीं दिया है. तिवारी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘’पीएम मोदी के भाषण को एक लाइन में समेटा जाए तो ये- हेडलाइन हंटिंग है. एक संख्या है बीस लाख करोड़, कोई ब्योरा नहीं है.’’

गौरव वल्लभ ने क्या कहा?

वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा, ‘‘पीएम ने हेडलाइन दी है, लेकिन कोई हेल्पलाइन नहीं दी. उन्होंने प्रवासी मजदूरों को उनके घर सुरक्षित भेजने और रास्तों में मजदूरों की मौत की घटनाओं पर कुछ भी नहीं कहा. इससे बहुत निराशा हुई है.’’

इन कांग्रेस नेताओं ने की तारीफ

अशोक गहलोत ने क्या कहा?

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम मोदी द्वारा अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए घोषित विशेष आर्थिक पैकेज का स्वागत करते हुए इसे देर से उठाया गया दुरूस्त कदम बताया. गहलोत ने पैकेज की घोषणा पर ट्वीट किया, ‘'पीएम मोदी द्वारा घोषित आर्थिक पैकेज बहुप्रतीक्षित था. देर आए दुरुस्त आए. हम इसका स्वागत करते हैं.'’ गहलोत ने आगे लिखा है कि पैकेज का ब्यौरा आने पर ही हमें पता चलेगा कि किस किस क्षेत्र को फायदा होने जा रहा है.

मिलिंद देवरा ने क्या कहा?

मिलिंद देवरा ने ट्वीट किया, ‘’पीएम मोदी ने 266 बिलियन अमेरिकी डॉलर के आर्थिक पैकेज की समय पर घोषणा की है. अगर ये सावधानी से लागू किया जाता है  तो हम एक मानवीय संकट को टाल देंगे, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भूमिका और मेक इन इंडिया क्षमताओं का विस्तार करेंगे.’’

आनंद शर्मा ने क्या कहा?

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘पीएम मोदी की ओर से की गई 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा का स्वागत है और हम ब्योरे की प्रतीक्षा करेंगे. इससे अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और कर्मचारियों के वेतन देने की तत्काल जरूरत को लेकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रमों में विश्वास पैदा करने में मदद मिलेगी.’’

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन से प्रभावित अर्थव्यवस्था को उबारने और किसानों, श्रमिकों, मध्यम वर्ग के लोगों समेत समाज के सभी प्रभावित वर्गों और क्षेत्रों को राहत देने के लिये 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget