एक्सप्लोरर

कांग्रेस की बुकलेट में जम्मू कश्मीर को दिखाया गया ‘भारत अधिकृत कश्मीर', बीजेपी ने साधा निशाना

लखनऊ: कांग्रेस पार्टी ने तब गलती कर दी जब उसके वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने एक बुकलेट जारी की. इस बुकलेट के नक्शे में जम्मू कश्मीर को भारत अधिकृत कश्मीर के तौर पर दिखाया गया है. सत्ताधारी बीजेपी ने इसकी कड़ी आलोचना की.

राज्यसभा में कांग्रेस के नेता आजाद लखनऊ में थे जहां उन्होंने मोदी सरकार पर उसकी ‘‘विफलताओं’’ को लेकर हमला बोला. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक बुकलेट जारी की. इसमें एक मानचित्र था जिसमें कश्मीर को भारत अधिकृत कश्मीर के रूप में दिखाया गया था.

बीजेपी ने बुकलेट को लेकर साधा कांग्रेस पर निशाना कांग्रेस ने अपनी इस बड़ी गलती के लिए माफी मांगी और स्वीकार किया कि ये सुनिश्चित करना उसकी जिम्मेदारी थी कि ऐसा नक्शा जारी नहीं हो. कांग्रेस ने दावा किया कि बीजेपी ने भी ऐसा ही नक्शा अपनी वेबसाइट पर जारी किया था लेकिन अपनी गलती कभी नहीं मानी.

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, यह न केवल खेदजनक है बल्कि हैरान करने वाला है कि आजाद जैसे कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता कश्मीर का एक ऐसा नक्शा रख रहे हैं जिसमें कश्मीर को भारत अधिकृत कश्मीर बताया गया है. उन्होंने कहा, संसद का प्रस्ताव कहता है कि यहां तक कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भी भारत का हिस्सा है. कश्मीर को भारत अधिकृत कश्मीर के तौर पर दिखाकर कांग्रेस पार्टी ने न केवल अलगाववादियों को खुश किया है, बल्कि सीमा पार उनके संरक्षक भी खुश हो गए होंगे. यह निंदनीय है.

ऐसा नक्शा जारी करना ‘देशद्रोह के बराबर है- श्रीकांत शर्मा उत्तर प्रदेश में मंत्री और प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने आरोप लगाया कि ऐसा नक्शा जारी करना ‘देशद्रोह’ के बराबर है और कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि ये पहली बार नहीं है कि कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ‘देशद्रोहियों’ से सहानुभूति दिखाने के लिए जेएनयू गए थे और पार्टी ने नियंत्रण रेखा पार की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल  उठाये थे.

बुकलेट में छपा नक्शा प्रिंटिंग मिस्टेक है- अजय माकन कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि बुकलेट में छपा नक्शा ‘प्रिंटिंग मिस्टेक’ है. लेकिन इसी के साथ माकन ने ये भी स्वीकार किया कि ये उनकी पार्टी की जिम्मेदारी थी कि वे ये सुनिश्चित करे कि ऐसी गलती नहीं हो.

माकन ने कहा,  हम इसके लिए माफी मांगते हैं और हम ये सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी गलती दोबारा नहीं हो.

कांग्रेस ने साधा बीजेपी पर निशाना अजय माकन ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि 28 मार्च 2014 को उसने अपनी वेबसाइट पर ऐसा ही नक्शा दिखाया था. उन्होंने दावा किया कि उसी वर्ष सितम्बर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में चीन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर के दौरान एक नक्शा जारी किया गया था जिसमें अरूणाचल प्रदेश को चीन का हिस्सा दिखाया गया था. उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस के बीच अंतर ये है कि हम अपनी गलती स्वीकार कर लेते हैं लेकिन वे नहीं करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget