एक्सप्लोरर

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर प्रियांक खरगे के बाद अब जी परमेश्वर बोले, 'अगर भाग्य ने साथ दिया तो...'

Karnataka CM Post Race: कर्नाटक में सीएम पद के लिए कांग्रेस के कई नेता अपना दावा ठोक रहे हैं. इससे पहले मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे ने सीएम बनने की इच्छा जताई थी.

Karnataka Politics: कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने मुख्यमंत्री पद को लेकर अपनी इच्छा जाहिर करते हुए शुक्रवार को कहा कि यदि भाग्य ने उनका साथ दिया तो वह राज्य के मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने की इच्छा रखते हैं.

उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्य में नेतृत्व में मध्यावधि परिवर्तन की चर्चा को खारिज करते हुए दावा किया कि वह पूरे पांच वर्ष के कार्यकाल के लिए राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे. मंत्री जी परमेश्वर किसी दिन उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखने की सहकारिता मंत्री के एन राजन्ना की इच्छा पर प्रतिक्रिया दे रहे थे.

मंत्री राजन्ना ने क्या कहा?

तुमकुर जिला मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सहकारिता मंत्री राजन्ना ने कहा, ‘‘जी परमेश्वर आज गृह मंत्री हैं. भविष्य में कुछ भी हो सकता है. मेरा मानना है कि आने वाले दिनों में उन्हें मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त होगा. हम उनके भाग्य को पूरिपूर्ण करने के लिए काम करेंगे. इसके बारे में कोई संदेह नहीं है.’’

उन्होंने कहा कि जिले से मुख्यमंत्री होने से वहां के लोग खुश होंगे. अगर वह (परमेश्वर) सीएम बन जाते हैं तो हम सभी को मुख्यमंत्री बनने का एहसास होगा.’’

सबको अवसर मिलने दीजिए- जी परमेश्वर

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष जी परमेश्वर ने कहा, ‘‘मैं राजन्ना का आभारी हूं. मैं भी चाहता हूं कि ऐसा सौभाग्य घटित हो. कई योग्य उम्मीदवार हैं, जो मुख्यमंत्री बन सकते हैं. सबको अवसर मिलने दीजिए.’’

हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उन्हें कब पदोन्नत किया जा सकता है. उन्होंने इस बात से इनकार किया कि जब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार तुमकुर में उनके घर आए थे तो इस मुद्दे पर कोई चर्चा हुई थी.

प्रियांक खरगे ने भी जताई सीएम बनने की इच्छा

इस बीच कर्नाटक के आईटी-बीटी मंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे ने कहा कि नेतृत्व परिवर्तन का मुद्दा दिल्ली में चार लोग तय करते हैं. उन्होंने कहा, "उन चार लोगों को छोड़कर जो भी बात करेगा उसका कोई मूल्य नहीं है. अगर पार्टी आलाकमान कहता है कि मैं मुख्यमंत्री हूं तो मैं उस पर हां कहूंगा.’’

प्रियांक खरगे ने भी राज्य का मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जताई है. उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस का आलाकमान कहेगा तो वह मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हैं.

मुख्यमंत्री पद खाली नहीं- डीके सुरेश

उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई और लोकसभा सदस्य डीके सुरेश ने कहा कि जब मुख्यमंत्री का पद खाली नहीं है तो ऐसे में अटकलों भरे प्रश्नों पर विचार करने का कोई अर्थ नहीं है.

उन्होंने कहा, "कर्नाटक के लोगों ने कांग्रेस को राज्य में शासन करने के लिए पांच वर्ष दिए हैं. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के पास सरकार के सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने का लक्ष्य है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने UAE के राष्ट्रपति से की बात, इजरायल-हमास जंग पर कहा, 'हम आतंकवाद और आम लोगों की मौत को लेकर हैं चिंतित'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget