एक्सप्लोरर

कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक खत्म, प्रियंका गांधी ने कहा- हमें सड़कों पर उतरने की ज़रूरत

आज दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ और कर्नाटक समेत कई शहरों में भारी विरोध प्रदर्शन हुए. उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिसमें तीन लोगों को गोली लग गई, जिनमें से एक शख्स मोहम्मद वकील की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.

नई दिल्ली: दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच आज सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक हुई. बैठक में प्रियंका गांधी, अहमद पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरपीएन सिंह और दीपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे.

कोर ग्रुप की बैठक में सोनिया गांधी ने सभी नेताओं से नागरिकता कानून पर चर्चा की और जानकारी ली. इस बैठक में ये भी कहा गया कि मोदी सरकार सीएए के ज़रिए देश के असली मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है. बैठ में कहा गया कि सरकार खासतौर पर अर्थव्यवस्था से ध्यान हटाना चाहती है.

बैठक में प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं. उन्होंने कहा, "हमें सड़कों पर उतरने की ज़रूरत है." कांग्रेस कल अपने मुख्यमंत्रियों और प्रदेश अध्यक्षों को राज्यों में मार्च निकालने के निर्देश देगी. कल आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा की जाएगी.

कौन कौन हुआ शामिल कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक में गुलाम नबी आज़ाद, आनंद शर्मा, एके एंटनी, रणदीप सुरजेवाला, प्रियंका गांधी, अहमद पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरपीएन सिंह, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और शक्ति सिंह गोहिल के शामिल होने की खबर है.

आपको बता दें कि आज दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ और कर्नाटक समेत कई शहरों में भारी विरोध प्रदर्शन हुए. उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिसमें तीन लोगों को गोली लग गई, जिनमें से एक शख्स मोहम्मद वकील की अस्पताल में इलाज  के दौरान मौत हो गई.

लखनऊ में हुई भारी हिंसा उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू होने के बावजूद लखनऊ में नागरिकता कानून के खिलाफ भारी मात्रा में लोग सड़कों पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया. देखते ही देखते प्रदर्शन उग्र हो गया. इस दौरान परिवर्तन चौक के आस पास 10 कार, 3 बस, 4 मीडिया ओबी वैन और 20 मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया गया.

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान कई लोग हिरासत में लिए गए

दिल्ली में कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित, छात्र नेता उमर खालिद और सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया. संदीप दीक्षित को दिल्ली के मंडी हाउस से गिरफ्तार किया गया. सीपीआई नेता सीताराम येचुरी को भी हिरासत में लिया गया. तहसीन पूनावाला को भी हिरासत में लिया गया. दिल्ली में लाल किले के पास धारा 144 लागू कर दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget