एक्सप्लोरर

केंद्र सरकार पर कांग्रेस ने साधा निशाना, कहा- ऑक्सीजन संकट को रोका जा सकता था

वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि आज आपकी वजह से अलग-अलग राज्य वैक्सीन निर्माताओं के पास जाकर मोल भाव कर रहे हैं.

नई दिल्ली: देश में रोजाना कोरोना वायरस के नए केस सामने आ रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ कोरोना वैक्सीन की कमी भी देखी जा रही है. इसके अलावा अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी भी देखने को मिल रही है, जिसके कारण मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है. ऑक्सीजन की कमी के कारण कई मरीजों की मौत भी हो गई. इस बीच कांग्रेस कोरोना वैक्सीन और अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर है.

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कोरोना वैक्सीन और ऑक्सीजन को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. पवन खेड़ा ने कहा, 'आज हर मन व्यथित है, हर गांव में मातम है, हर गली में अर्थी उठ रही है. हर घर में चिंता है. हर मन में सवाल है कि यह सब मौतें रोकी जा सकती थी. इनमें से अधिकतर मौतें रोकी जा सकती थी. यह मौतें कोई कोविड से नहीं हुई, ये कोविड के कुप्रबंधन से मौतें हुई. यह बात सबको मालूम है.'

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, 'ऑक्सीजन की कमी एक मानव निर्मित कमी है. ऑक्सीजन की कमी इस देश में नहीं थी. ऑक्सीजन अस्पतालों में खत्म हो जाए, अस्पतालों में जो मरीज हैं वो मर रहे हैं, बाहर कई मरीज भर्ती होने का इंतजार कर रहे हैं... इस तरह का मंजर इस देश में पहले नहीं देखा गया. यह सब रोका जा सकता था. जरूरी दवाइयों के लिए लोग दर-दर भटक रहे हों, उन्हें दवाइयां समय पर नहीं मिल रही हों, जानें जा रही हों, यह रोका जा सकता था.'

राज्यों पर फोड़ा ठिकरा

केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए खेड़ा ने कहा, 'निर्णय आप ले रहे थे कि कितनी वैक्सीन, कौन सी वैक्सीन लेनी है. 14 राज्यों में, जिला अस्पतालों में जब 162 प्लांट ऑक्सीजन के लगने थे, उसका टेंडर भी केंद्र सरकार ही निकाल रही थी. इसमें 8 महीने की देरी हुई. ये भी आपने किया और जब चारों तरफ बर्बादी का माहौल दिखने लगा, तब आप नजरें फेर कर कहते हैं कि राज्यों की सरकारें जिम्मेदार हैं. ऑक्सीजन नहीं है, वैक्सीन नहीं है, वैक्सीन के लिए लोग घंटों ऑनलाइन या बाहर प्रतीक्षा कर रहे हैं. कतारों में खड़े हैं.' हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर खेड़ा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा कि बंगाल के चुनाव 8 चरणों में कराया गया. बड़ी-बड़ी रैलियां की गई. कुंभ मेला हुआ. ये निर्णय किसने लिया? ये निर्णय आपने लिया, तो सवाल भी आपसे ही होगा. लेकिन आपसे सवाल पूछना एक अपराध हो गया है.

वैक्सीन के लिए मोल भाव

वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 'आज आपकी वजह से अलग-अलग राज्य वैक्सीन निर्माताओं के पास जाकर मोल भाव कर रहे हैं. क्या कभी इस देश में ऐसा हुआ है? कल को तो एक-एक म्युनिसिपैलिटी ये करने लगेगी. क्या ऐसे देश चलाया जाता है? क्या कभी सुना है कि उन्हीं कंपनियों से अलग-अलग राज्य, अलग-अलग कीमत पर वैक्सीन खरीदेंगे और वैक्सीन मिलेगी या नहीं मिलेगी, किसी को कोई भरोसा नहीं है, कोई तारीख नहीं है.'

खेड़ा ने कहा कि आज जो जिंदा है, वो जिंदा रहने के लिए वैक्सीन के इंतजार में है. जो मर गए हैं, वो अंत्येष्टी के इंतजार में हैं. लाशें नदियों में बहा दी जा रही हैं. नदियों के किनारे पर गाड़ दी जा रही हैं और आप कहते हैं सवाल ना पूछें. कांग्रेस के हमारी निडर सिपाही पूरे 24 घंटे एक आवाज पर ऑक्सीजन लेकर पहुंच जाते थे. जब ये सब लोग लोगों की जान बचाने के लिए मेहनत कर रहे थे तब आप और आपकी सरकार, सरकार के 300 आला अधिकारी, मंत्री मिलकर आपकी नकली छवि बचाने का प्रयास कर रहे थे. इतिहास भूलेगा नहीं और सवाल आपसे फिर भी पूछेगा.

साथ ही खेड़ा ने सवाल पूछते हुए कहा, 'वैक्सीन विदेशों में क्यों बेच दी? ऑक्सीजन क्यों नहीं है इस देश में? दवाइयां क्यों नहीं मिल रही इस देश में? क्यों लाशों को छुपाया जा रहा है? क्यों मीडिया को धमकाया जा रहा है, जो लाशें दिखा रहा है? सब अपना काम कर रहे हैं, अगर कोई काम नहीं कर रहा था अपना, जो पकड़ा गया काम नहीं करते हुए, वो आप हैं, इसलिए सवाल आपसे पूछे जाएंगे.'

यह भी पढ़ें: केंद्र ने राज्यों को मुफ्त में दी 20 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन, अब तक इतने लोगों को लगा टीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
Explained: आज 'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन के नतीजे क्या? CJP को हल्के में लेकर तीन जगह चूकी मोदी सरकार!
'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन से क्या होगा? मोदी सरकार का CJP को हल्के में लेना 3 बड़ी भूल
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Explained: आज 'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन के नतीजे क्या? CJP को हल्के में लेकर तीन जगह चूकी मोदी सरकार!
'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन से क्या होगा? मोदी सरकार का CJP को हल्के में लेना 3 बड़ी भूल
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
Embed widget