मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष होगा लामबंद- आर्थिक स्थिति, व्हाट्सएप जासूसी समेत कई मुद्दों पर सोमवार को बैठक
मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों और देश की मौजूदा हालत को लेकर कांग्रेस ने विपक्षी दलों की संयुक्त बैठक बुलाई है. पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार अपना महिमामंडन कर रही है.

नई दिल्लीः देश की अर्थव्यवस्था पर मोदी सरकार के खिलाफ 5 नवंबर से राष्ट्रव्यापी आंदोलन का ऐलान करने के बाद कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को बाकी विपक्षी दलों के साथ बैठक बुलाई है. सोमवार को विपक्ष की यह बैठक दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में दोपहर दो बजे होगी. हालही में कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार के खिलाफ देश की आर्थिक व्यवस्था को लेकर 5 नवंबर से राष्ट्रव्यापी आंदोलन का एलान किया था. और अब समूचा विपक्ष मोदी सरकार को घेरने के लिए साथ आ सकता है.
सूत्रों के मुताबिक सोमवार दोपहर दिल्ली में होने वाली इस बैठक में विपक्ष मोदी सरकार को आर्थिक हालात पर घेरने के लिए साझा कार्यक्रम बना सकता है. यही नहीं बैठक में पत्रकारों और नेताओं की जासूसी के मामले पर भी चर्चा संभव है.
गौरतलब है कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को पार्टी महासचीवों की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश की आर्थिक व्यवस्था को गंभीरता से नहीं लेने और केवल अपना महिमामंडन का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया था.
अब देखना यह दिलचस्प होगा कि कांग्रेस के आह्वान पर कुल कितने विपक्षी दल मोदी सरकार के खिलाफ खड़े होते हैं.
व्हाट्सएप जासूसी कांड में कांग्रेस का बड़ा दावा, कहा- प्रियंका गांधी का फोन भी हैक हुआ
सावधान ! दिल्ली वालों की उम्र घटा रहा है Pollution ! रिसर्च में खुलासा-खराब हवा से आ रहे कैंसर के केस
Source: IOCL
























