एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: 'राहुल गांधी का मनोबल तोड़ने की कोशिश कर रही मोदी सरकार', कांग्रेस ने लगाया आरोप

झारखंड यूनिट के अध्यक्ष ने दावा किया है कि बीजेपी राहुल गांधी का मनोबल नही तोड़ सकती है. भारत जोड़ो यात्रा सफल होकर रहेगी.

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की झारखंड यूनिट के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने शनिवार (5 नवंबर) को बीजेपी पर आरोप लगाया. उन्होंने कहा, "बीजेपी नीत सरकार कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से घबराकर पार्टी नेता राहुल गांधी का मनोबल तोड़ने का प्रयास कर रही है, जिसमें वह कभी सफल नहीं होगी."

मेदिनीनगर में संवाददाताओं से बात करते हुए राजेश ठाकुर ने कहा वो ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के सपोर्ट में झारखंड के गांवों में अपने तरीके से पदयात्रा कर रहे हैं. उनकी यात्रा के दौरान यात्रा के संयोजक सुबोधकांत सहाय भी साथ में थे.

उद्योगपतियों से लेते हैं चंदा

ठाकुर ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि उद्योगपतियों को पब्लिक एरिया के इंटरप्राइजेज कौड़ियों के भाव में बेचे जा रहे हैं, ताकि चुनावी राजनीति में उनसे चंदा के रूप में मोटी रकम लेकर विपक्षी दलों को मात दी जा सके.

अस्थिरता पैदा करने की कोशिश 

झारखंड यूनिट के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, "झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस गठबंधन में दरार पैदा करने में असफल केंद्र सरकार अब जांच एजेंसियों के सहारे राज्य में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश में है, लेकिन वह इसमें भी कामयाब नहीं होगी. झारखंड में सांप्रदायिक शक्तियों की मंशा कभी पूरी नहीं होगी. कांग्रेस-झामुमो सरकार किसी तीसरी राजनीतिक शक्ति की मदद की मोहताज नहीं है. यह पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा करेगी."

इन मामलों में घिरे हैं हेमंत सोरेन

बता दें कि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन लाभ का पद और अवैध खनन मामले को लेकर आरोपों में घिरे हैं. सोरेन के लाभ का पद मामले को लेकर चुनाव आयोग ने झारखंड के राज्यपाल को चिट्ठी लिखी थी. इसे लेकर कहा गया था कि चुनाव आयोग ने राज्यपाल से सोरेन की विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की थी. हालांकि, इसे लेकर राजभवन ने चुप्पी साध रखी है.

बता दें कि अवैध खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार (2 नवंबर) को सोरेन को पूछताछ के लिए समन भेजा था. ईडी ने सोरेन को गुरुवार (3 नवंबर) को सुबह साढ़े ग्यारह बजे रांची स्थित दफ्तर में आने के लिए कहा था. 

ये भी पढ़ें:Raipur News: रायपुर पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ईडी के समन को लेकर दिया ये बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘पूरी दाल ही काली है’, गाड़ी की पेट्रोल टंकी खोलकर E 20 पर बोले राहुल गांधी
‘पूरी दाल ही काली है’, गाड़ी की पेट्रोल टंकी खोलकर E 20 पर बोले राहुल गांधी
CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget