एक्सप्लोरर

दलित कार्ड या RJD पर लगाम! कांग्रेस ने क्यों बदला बिहार अध्यक्ष; पढ़ें Inside Story

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़े बदलाव किए हैं. अगड़े समाज से आने वाले अखिलेश सिंह को हटाकर दलित नेता राजेश राम को बिहार कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है.

साल के अंत में होने जा रहे बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने प्रदेश इकाई में देखते ही देखते दो बड़े बदलाव कर दिए हैं. अगड़े समाज से आने वाले अखिलेश प्रसाद सिंह की जगह दलित समाज से राजेश राम को बिहार प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है. महीने भर पहले फरवरी में राहुल गांधी के करीबी कृष्णा अल्लावरु को कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने बिहार का प्रभारी नियुक्त किया था. 

नए प्रदेश अध्यक्ष के जरिए कांग्रेस ने एक तीर से दो निशाने लगाने की कोशिश की है. पहला संदेश दलित समाज को साधने का है. कांग्रेस ने अपने सहयोगी दल आरजेडी को सीधा संदेश दे दिया है कि सीट बंटवारे में वो घाटे का सौदा नहीं करेगी. बीते कुछ लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में बिहार में आरजेडी कांग्रेस के साथ अपनी शर्तों पर सीट बंटवारा करती रही है. कांग्रेस के नए प्रभारी रणनीति बनाने में जुटे हैं ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपनी पसंद की सीटों को हासिल करने में कामयाब रहे. आरजेडी से गठबंधन, सीट बंटवारे और तेजस्वी यादव को सीएम उम्मीदवार मनाने से जुड़े तमाम सवालों के जवाब में बिहार प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष राजेश राम कह रहे हैं कि सब कुछ आलाकमान तय करेगा. 

अखिलेश सिंह को लेकर कांग्रेस में संशय

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस द्वारा बिहार प्रदेश अध्यक्ष बदलने के पीछे दो बड़ी वजहें हैं. बिहार कांग्रेस के कई नेता आलाकमान को शिकायत कर रहे थे कि विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर अखिलेश सिंह लालू यादव के सामने कांग्रेस के हितों से समझौता कर सकते हैं. दरअसल कांग्रेस से पहले अखिलेश सिंह आरजेडी में रह चुके थे. पहले माना जा रहा था कि लालू यादव के साथ उनके अच्छे संबंधों के जरिए कांग्रेस आरजेडी पर ज्यादा सीटें देने का दबाव बनाने की कोशिश करेगी. पार्टी आलाकमान को अब लगा कि अगर अखिलेश खुद लालू यादव के दबाव में आ गए तो फिर कांग्रेस के पास सरेंडर करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा. 

इसके अलावा अखिलेश सिंह जिस भूमिहार जाति से आते हैं उसे वो बीजेपी के पाले से तोड़ने में कामयाब नहीं हो पा रहे थे. कांग्रेस ने इसलिए दलित समाज को लुभाने की कोशिश की है ताकि विधानसभा चुनाव में पार्टी का एक बेस वोटर तैयार हो सके. 

अखिलेश सिंह के बेटे ने जाहिर की नाराजगी

नए प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के साथ अखिलेश सिंह सहज नहीं थे. बिहार में कांग्रेस के छात्र और युवा कार्यकर्ताओं की रोजगार के मुद्दे पर शुरू हुई पदयात्रा को लेकर अखिलेश सिंह से चर्चा नहीं हुई थी जिससे वो नाराज चल रहे थे. देखना होगा कि क्या राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह पार्टी में बने रहेंगे? अखिलेश सिंह के बेटे और बीते लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार आकाश सिंह ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, 'जब नाश मनुज पर छाता है पहले विवेक मर जाता है'.

बिहार की सियासत अपनी शर्तों पर करेगी कांग्रेस!

लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने पप्पू यादव को पार्टी में शामिल किया था. रोजगार पद यात्रा के जरिए कन्हैया कुमार को बिहार की सियासत में वापस लाया गया है और अब अखिलेश प्रसाद सिंह की छुट्टी कर दी गई है. कांग्रेस का संदेश साफ है कि बिहार की सियासत वो अपने शर्तों पर करेगी. दिलचस्प यह देखना होगा कि कांग्रेस की नई टीम आरजेडी के साथ कैसे तालमेल बिठाएगी और क्या विधानसभा चुनाव तक कांग्रेस-आरजेडी के बीच सब कुछ ठीक रह पाएगा?

 ये भी पढ़ें:

'मैं चेहरे पर लगे दाग मिटा रहा हूं', अब भारत की विदेश नीति पर फिदा हुए शशि थरूर, फिर की PM मोदी की तारीफ

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Australia Sports Roadmap: ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
Ram Temple Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI जांच की मांग पर होगी अहम सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI जांच की मांग पर होगी अहम सुनवाई

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget