एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: 'हिंसा और नफरत से चुनाव जीत सकते हैं लेकिन...', राहुल गांधी ने इस तरह किया बीजेपी पर हमला

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी ने केरल में भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हिंसा और नफरत के दम पर चुनाव तो जीत सकते हैं, लेकिन इसके दम पर और कुछ भी नहीं कर सकते.

Rahul Gandhi In Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) का केरल (Kerala) में आज यानी सोमवार को दूसरा दिन था. राहुल गांधी ने सुबह वेल्लायानी जंक्शन से पदयात्रा शुरू की, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत अन्य लोग शामिल हुए. सोमवार को यह यात्रा दोपहर करीब 11 बजे पट्टोम में रुकने के बाद शाम पांच बजे कझाकुट्टोम के लिए रवाना हुई और वहां पहुंच कर दूसरे दिन की यात्रा समाप्त हुई.

इस दौरान राहुल गांधी ने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज हिंसा और नफरत के दम पर चुनाव तो जीत सकते हैं, लेकिन देश के लिए हिंसा और नफरत के दम पर कुछ भी नहीं कर सकते. 

भारत के पास कई महत्वपूर्ण लक्ष्य

राहुल गांधी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि कुछ लोगों ने इस समय भारत जोड़ो यात्रा की जरूरत के बारे में पूछा है. राहुल गांधी ने इसका जवाब देते हुए कहा कि भारत के पास कई महत्वपूर्ण लक्ष्य हैं. हमें लाखों गरीब लोगों की पीड़ा को कम करना है. यहा आसान नहीं है. राहुल ने आगे कहा कि अगर भारत बंटा हुआ है, क्रोधित है, अपने लिए घृणा से भरा हुआ है, तो ऐसी स्थिति में उन महत्वपूर्ण लक्ष्यों को पाना संभव नहीं हो सकता.  

केरल में 450 किमी लंबी यात्रा

बता दें कि, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का केरल में 19 दिन का सफर राजधानी तिरुवनंतपुरम के पारस्साला इलाके से रविवार को सुबह शुरू हुआ. राहुल गांधी मलप्पुरम के नीलांबर तक 450 किलोमीटर लंबी यात्रा करेंगे. कल और आज भी राहुल गांधी की पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए जिसके कारण सड़क के दोनों ओर भीड़ नजर आई. 

गौरतलब है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) केरल के वायनाड से मौजूदा सांसद हैं. इसके अलावा यहां पर कांग्रेस का आधार भी काफी मजबूत है. भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरेगी और इस दौरान कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक 3570 किली की दूरी तय करेगी. इस यात्रा को पूरी करने में 150 दिनों का समय लगेगा. 

इसे भी पढ़ेंः-

Gyanvapi Masjid Verdict: ज्ञानवापी और श्रृंगार गौरी मामले में हिंदू पक्ष के हक में आया फैसला, कोर्ट ने कहा- सुनने लायक है केस

RSS की जलती हुई ड्रेस शेयर करने पर बवाल, कांग्रेस पर भड़की BJP, कहा- ये ‘भारत जोड़ो’ नहीं आग लगाओ यात्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIADMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIADMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
बागियों का विरोध कर रहे कल्याण बनर्जी की प्रियंका ने ली चुटकी, जानें क्या कहा?
बागियों का विरोध कर रहे कल्याण बनर्जी की प्रियंका ने ली चुटकी, जानें क्या कहा?
ED के रडार पर दाऊद गैंग का नेटवर्क! सलीम डोला गैंग पर कार्रवाई
ED के रडार पर दाऊद गैंग का नेटवर्क! सलीम डोला गैंग पर कार्रवाई

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget