एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Nyay Yatra: 'न्याय का हक, मिलने तक', कांग्रेस ने जारी किया भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लोगो, जानें खासियत

Congress Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस 14 जनवरी को मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत करेगी जिसका नेतृत्व राहुल गांधी करने वाले हैं. यह यात्रा पंद्रह राज्यों के 110 जिलों को कवर करेगी.

Congress Bharat Jodo Yatra News: कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में निकलने जा रही भारत न्याय यात्रा का लोगों शनिवार (6 दिसंबर) को जारी किया है. इस लोगो के दो हिस्से हैं जिस पर लिखा है "भारत जोड़ो न्याय यात्रा, न्याय का हक मिलने तक". 

इससे एक हिस्से में "भारत जोड़ो नया यात्रा" लिखा गया है जो तिरंगा के रंग से सजाया गया है. जबकि दूसरे हिस्से में ब्लू कलर में "न्याय का हक" और काले कलर में "मिलने तक" को रखा गया है.

14 जनवरी से शुरू होगी यात्रा 
लोगो की लॉन्चिंग के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह यात्रा 14 जनवरी से शुरू होगी. उन्होंने कहा, "राहुल गांधी जी के नेतृत्व में हम 14 जनवरी से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू कर रहे हैं. 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' देश के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और बुनियादी मुद्दों को लेकर निकाली जा रही है."

इसकी लॉन्चिंग के बारे में कांग्रेस ने भी अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर ट्वीट कर जानकारी दी. पार्टी ने लिखा, "आज दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष ने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का लोगो लॉन्च किया. भारत जोड़ो न्याय यात्रा', देशवासियों को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय दिलाने की ओर हमारा एक मजबूत कदम है."

मणिपुर से शुरू होगी यात्रा, PM पर निशाना
खरगे ने बताया कि कांग्रेस की इस यात्रा की शुरुआत हिंसा से प्रभावित मणिपुर की राजधानी इंफाल से होगी. इस मार्च का कुल रूट 6700 किलोमीटर लंबा होगा. उन्होंने कहा कि यह 66 दिनों का सफर होगा और डेली दो बार राहुल गांधी का संबोधन होगा.

पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए खरगे ने कहा, 'मणिपुर में दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी और घटती रही. पर रात दिन मोदी जी कभी समंदर में जाकर या स्वीमींग करने का फोटो सेशन करते हैं, तो कभी कंस्ट्रक्शन हो रहा है मंदिरों का, वहां पर जाकर फोटो निकाल लेते हैं, कभी केरल में निकाल लेते हैं तो कभी बंबई में जाकर निकाल लेते हैं.

खरने कहा कि PM मोदी हर जगह जाकर नए-नए अपने वस्त्र पहनकर फोटो खिंचाते हैं... ये महापुरुष मणिपुर क्यों नहीं गए जहां लोग मर रहे हैं. जहां महिलाओं को रेप किया जा रहा है, जहां लोग ठंड में मर रहे हैं. वहां उनका हालचाल पूछने के लिए नहीं जा रहे हैं, क्यों नहीं जा रहे हैं? क्या वो देश का हिस्सा नहीं है? आप लक्ष्यदीप जाकर पानी में ठहरते हो, क्या आप मणिपुर जाकर लोगों को समझा नहीं सकते?'

कहां-कहां से गुजरेगी यात्रा

मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कि यात्रा मणिपुर, इंफाल से शुरू होगी और नागालैंड, आसाम, अरुणचाल होते हुए ये देश के 15 राज्यों से गुजरेगी और अंत में मुंबई में पहुंचेंगे. 110 जिलों से होते हुए यह यात्रा 100 लोकसभा सीटें और 337 विधानसभा सीटें कवर करेगी. करीब 6700 किमी दूरी तय करके यह यात्रा मुंबई में खत्म होगी. उन्होंने कहा कि 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' देश के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और बुनियादी मुद्दों को लेकर निकाली जा रही है.'

गठबंधन के नेताओं को भी मिलेगा इन्विटेशन 

कांग्रेस सूत्रों ने बताया है कि इस यात्रा के तहत सबसे लंबा 1000 किलोमीटर का रास्ता यूपी में तय किया जाएगा. पश्चिम बंगाल के 7 जिलों में 523 किलोमीटर का सफऱ रहेगा, जो 5 दिनों तक चलेगा. कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश पहले ही कहा था कि इस यात्रा में विपक्षी गठबंधन INDIA के सभी नेताओं को बुलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि मार्च के तहत 15 राज्यों के कुल 110 जिलों को कवर किया जाएगा.

इससे पहले राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की थी जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक चली थी. इसके बाद अब लोकसभा चुनाव से पहले भारत जोड़ो यात्रा का ही दूसरा चरण 14 जनवरी से शुरू होने जा रहा है.

ये भी पढ़ें:Congress Screening Committee: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाई पांच स्क्रीनिंग कमेटी, ये नेता तय करेंगे कौन उतरेगा चुनावी दंगल में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget