एक्सप्लोरर

ममता की चिट्ठी पर कांग्रेस का पलटवार, अधीर रंजन बोले- दीदी सोनिया गांधी से मिलकर मांगे माफी

ममता बनर्जी ने कांग्रेस समेत सभी नॉन बीजेपी नेताओं को बुधवार को एक पत्र लिखा था. इस पत्र में उन्होंने कहा था कि लोकतंत्र और संविधान पर बीजेपी के हमलों के खिलाफ सभी को एकजुट होना होगा.

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत चरम पर है. इस बीच ममता बनर्जी की ओर से नॉन बीजेपी नेताओं को चिट्ठी लिखने को लेकर कांग्रेस पार्टी ने उन पर पलटवार किया है. कांग्रेस के नेता और पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा है कि चुनाव से पहले ममता बनर्जी को सोनिया गांधी क्यों नहीं याद आई. इस दौरान अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वह पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और लेफ्ट के संयुक्त मोर्चे से डर गई हैं जिसके बाद यह कदम उठाया.

अधीर रंजन का ममता पर हमला

अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ''ममता बनर्जी कांग्रेस और लेफ्ट के संयुक्त मोर्चे से डर गई हैं. जिन पर उन्होंने सालों से अत्याचार किया अब वह मोर्चा बढ़ता दिखाई दे रहा है तो डर से ये प्रस्ताव दे रही हैं. हमारा मकसद साफ है बीजेपी और टीएमसी दोनों को हराना.''

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पूछा, ''ममता बनर्जी ने चुनाव से पहले सोनिया गांधी को प्रस्ताव क्यों नहीं दिया. अगर अब ये बोल रहीं तो दिल्ली जाकर सोनिया गांधी से मिलें, उनसे माफी मांगे. इसके बाद नेतृत्व फैसला करेगा कि क्या करना है.''

ममता के पत्र में क्या?

इससे पहले बुधवार को विधानसभा चुनावों के बीच ममता बनर्जी ने सोनिया गांधी समेत कई विपक्षी दलों के नेताओं को पत्र लिखा था. ममता ने अपने पत्र में कहा था कि लोकतंत्र और संविधान पर बीजेपी के कथित हमलों के खिलाफ 'एकजुट होकर और प्रभावशाली ढंग से' संघर्ष करने का समय आ गया है.

ममता बनर्जी ने अपने पत्र में लिखा था कि विपक्षी नेताओं को देश के लोगों के लिए एक 'विश्वसनीय विकल्प' पेश करने की कोशिश करनी चाहिए. ममता बनर्जी ने पत्र में आरोप लगाया है कि स्वतंत्रता के बाद से केंद्र-राज्य संबंध सबसे खराब स्थिति में है.

बीजेपी का पलटवार

ममता बनर्जी के पत्र पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा, ''अंग्रेजी में एक कहावत है सेव आवर साउल्स, या सेव आवर शिप (एसओएस). इसका मतलब ये है कि जहाज डूब रहा है. यह साफ है कि ममता जी ने यह मान लिया है कि उनका जहाज बंगाल में डूब रहा है और वह मुश्किल में हैं. बंगाल के लोगों ने बीजेपी के पक्ष में शानदार जनादेश का फैसला कर लिया है.

विश्व भारती के वाइस चांसलर को TMC नेता से मिली धमकी, अब पत्र लिखकर पीएम मोदी से लगाई सुरक्षा की गुहार

कोकराझार में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस ने अपने शासन में असम को बम, बंदूक और ब्लॉकेड में झोंक दिया 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...मैं 2 ही छंद गाऊंगा'
Xप्लेन: JSSC कैंसिल, बिहार TRE-4 आंदोलन तैयार! भारत में शिक्षक भर्ती घोटालों का दौर क्यों?
JSSC कैंसिल, बिहार TRE-4 आंदोलन तैयार! भारत में शिक्षक भर्ती घोटालों का दौर क्यों?
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget