एक्सप्लोरर

MP News: कबड्डी खेलते वीडियो वायरल होने से भड़कीं प्रज्ञा ठाकुर, कहा- संतो से टकराने वालों का...

भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने उनके कबड्डी खेलने का वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को रावण बताया है. उन्होंने कहा कि संतों से टकराने वाले व्यक्ति का बुढ़ापा और अगला जन्म खराब हो जाता है.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने उनके कबड्डी खेलने का वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को रावण बताया है. साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि संतों से टकराने वाले व्यक्ति का बुढ़ापा और अगला जन्म खराब हो जाता है. बीजेपी सांसद की इस टिप्पणी पर कांग्रेस ने कहा कि वह दानव राजा और बुराई का प्रतिनिधित्व करने वालों की विचारधारा का पालन करती हैं. बता दें कि हाल ही में प्रज्ञा ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह कथित तौर पर कबड्डी खेलती हुई नजर आ रही हैं.

शुक्रवार रात को भोपाल के सिंधी समुदाय बहुल उप नगर संत नगर में दशहरा कार्यक्रम के दौरान प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, "परसों मैं आरती के लिए गई, वहां ग्राउंड में सामने खिलाड़ी थे. उन्होंने मुझे बुलाया, बोले दीदी एक बार आप राइड डाल दीजिए, मैं जब कबड्डी खेलने गई और वापस आई तो वो छोटा सा वीडियो में बन गया और इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया गया." सांसद साध्वी प्रज्ञा ने आगे कहा, "यह आप लोगों के बीच का कोई रावण है. मेरा कोई बड़ा वाला दुश्मन है. निश्चित रूप से उसके संस्कार बिगड़ गए हैं और जिसके संस्कार बिगड़ गए हैं, मैं कहती हूं अब सुधर जाओ नहीं तो बुढ़ापा और आने वाला जन्म भी बिगड़ जाएगा, क्योंकि राष्ट्रभक्त, क्रांतिकारी और ऊपर से संत इनसे जब भी कोई टकराया है, तो न रावण बचा है, न कंस बचा, न ही वर्तमान के अधर्मी, विधर्मी बचेंगे." उन्होंने कहा कि उनकी तपस्या और ध्यान जनता के लिए है.

वीडियो में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर एक काली मंदिर परिसर में कथित तौर पर कबड्डी खेलती दिख रही हैं. इससे पहले एक वीडियो में वह गरबा नृत्य करते दिखी थीं. बता दें कि साल 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में प्रज्ञा को चिकित्सा के आधार पर जमानत मिली है और लंबे समय से वह व्हीलचेयर पर हैं.

बीजेपी नेता की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता के के मिश्रा ने शनिवार को कहा, "जो लोग रावण की विचारधारा का पालन करते हैं, उन्हें हर जगह राक्षस राजा दिखाई देता है. भोपाल की सांसद बुराई का प्रतिनिधित्व करने वालों की विचारधारा का पालन करती हैं." वहीं, भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने सांसद साध्वी प्रज्ञा का कबड्डी खेलते हुए वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते लिखा है कि इनकी NIA कोर्ट में अगली 'पेशी' कब है?

भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी

वहीं, प्रज्ञा ठाकुर का बचाव करते हुए उनकी बड़ी बहन उपमा ठाकुर ने कहा, "उन्हें रीढ़ की हड्डी में समस्या है जो उन्हें कभी भी परेशानी दे सकता है. आप नहीं जानते कि किस क्षण यह प्रज्ञा के लिए समस्या पैदा कर सकता है. उसकी एल 4 और एल 5 (रीढ़ की हड्डी) विस्थापित होने से यह समस्या हुई है, क्योंकि आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस), महाराष्ट्र के जांचकर्ताओं ने प्रज्ञा को फर्श पर पटक दिया था. जब भी प्रज्ञा को यह समस्या होती है, तो उसके शरीर का निचला हिस्सा संवेदनशून्य हो जाता है. यह तब भी हो सकता है, जब वह बैठती है या किसी वाहन से उतरती है." 

वहीं, कांग्रेस ने प्रज्ञा ठाकुर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके कई चेहरे हैं, कभी वह व्हीलचेयर पर दिखाई देती हैं तो कभी गरबा और कबड्डी खेलती हैं. गौरतलब है कि मालेगांव विस्फोट में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई थी. इसी मामले में 51 वर्षीय बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर जमानत पर हैं और उन्होंने अपनी शारीरिक स्थिति का हवाला देते हुए निचली अदालत में व्यक्तिगत पेशी से छूट मांगी थी. वह लगभग नौ साल तक जेल में रहीं और 2017 में उन्हें जमानत मिली.

Singhu Border Murder Case: आरोपी निहंग सरबजीत को कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

Pampore Encounter: सुरक्षाबलों बलों को बड़ी कामयाबी, पंपोर में लश्कर के टॉप कमांडर समेत दो आतंकी ढेर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget