एक्सप्लोरर

कांग्रेस सचिन पायलट को वापस पार्टी में लाने की कर रही है कोशिश, कहा- परिवार के सदस्य की तरह वापस लौट आइए

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सचिन पायलट के बीजेपी में शामिल ना होने की बात पर कहा कि आप अपने परिवार में वापस आइए. हम आपकी बात सुनने को तैयार है.

जयपुर: कांग्रेस पार्टी ने बागी हुए सचिन पायलट को स्पष्ट संकेत देते हुए बुधवार को कहा कि अगर वह बीजेपी में नहीं जाना चाहते तो हरियाणा में बीजेपी सरकार का आतिथ्य त्याग दें और वापस अपने घर जयपुर लौट आएं. इसके साथ ही कांग्रेस की ओर से पायलट को याद दिलाया गया है कि नेता के रूप में उन्हें जितना प्रोत्साहन पार्टी ने दिया वैसा कांग्रेस या बीजेपी में शायद ही किसी नेता को मिला हो.

राज्य की अशोक गहलोत सरकार से बगावत कर पायलट और कुछ विधायक हरियाणा में मानेसर के दो होटलों में रुके हैं. राजस्थान के उप मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद पायलट ने बुधवार को कहा कि वह बीजेपी में शामिल नहीं हो रहे हैं.

मनोहर लाल खट्टर की बीजेपी सरकार के चंगुल से बाहर से आइए- सुरजेवाला 

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने मीडिया में हमारे युवा साथी सचिन पायलट का बयान देखा है कि वह बीजेपी में नहीं जाना चाहते या नहीं जाएंगे. हम हमारे युवा साथी सचिन पायलट और कांग्रेस विधायकों से कहेंगे कि अगर आप बीजेपी में नहीं जाना चाहते तो फिर बीजेपी की हरियाणा सरकार का आतिथ्य फौरन अस्वीकार कीजिए.’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप बीजेपी में नहीं जाना चाहते तो मनोहर लाल खट्टर की बीजेपी सरकार के सुरक्षा चक्र को तोड़कर उनके चंगुल से बाहर से आइए.’’ उन्होंने पायलट और अन्य (बागी) विधायकों से कहा, ‘‘बीजेपी के किसी भी नेता से वार्तालाप और चर्चा बंद कर दीजिए. परिवार के सदस्य की तरह अपने घर वापस जयपुर लौट आए. रास्ते से भटके हुए हर कांग्रेस विधायक को मेरी राय है कि परिवार के सदस्य को कभी परिवार में वापस आने से गुरेज नहीं करना चाहिए.’’

हम आपकी बात सुनने और उसका हल निकालने के लिए तैयार है- सुरजेवाला

इसके साथ ही सुरजेवाला ने इन लोगों से कहा कि वे मीडिया के जरिए वार्तालाप बंद करें. सुरजेवाला ने कहा, ‘‘अपने परिवार में वापस आइए, परिवार में बैठिए और परिवार में अपनी बात रखिए. यही पार्टी के प्रति, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रति सच्ची निष्ठा होगी और आपके विश्वास और प्रतिबद्धता का सबसे बड़ा सबूत होगा.’’

उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनीतिक संकट में बीते चार पांच दिन में पार्टी ने पायलट और अन्य विधायकों को कई बार मौका दिया. उन्होंने कहा, ‘‘हमने पायलट और अन्य विधायकों से बार-बार यह आग्रह किया कि आप वापस आइए और अपनी बात पार्टी के मंच पर रखिए. अगर कोई समस्या है तो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व पूरे उदार ह्रदय और खुले मन से आपकी बात सुनने और उसका हल निकालने के लिए तैयार है.’’

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘हमने पायलट और अन्य बागी विधायकों को कई बार विधायक दल की बैठक में आने का निमंत्रण दिया. साथ ही यह कहा कि अगर आपको यह लगता है कि कांग्रेस विधायक दल का बहुमत आपके पास है तो आइए और कांग्रेस विधायक दल में अपना बहुमत साबित कीजिए और जो अपना अधिकार है वह ले लीजिए.’’

उन्होंने कहा कि न तो ये लोग विधायक दल की दोनों बैठकों में आए और न ही बीजेपी सरकार की मेजबानी से निकलकर सार्वजनिक तौर पर कांग्रेस में अपनी निष्ठा जताई. उन्होंने कहा कि इसके चलते पार्टी को मंगलवार को भारी मन से इनके खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ी. पार्टी ने कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार को गिराने की साजिश में शामिल होने के आरोप में पायलट और दो और मंत्रियों विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा को मंगलवार को उनके पदों से बर्खास्त कर दिया था. पायलट को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है.

सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने पायलट को बहुत युवा उम्र में ही अनेक पदों पर नियुक्त कर आगे बढ़ाया. उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस या बीजेपी में शायद ही ऐसा कोई राजनेता होगा जिसे उसके दल ने इतना प्रोत्साहन देकर आगे बढ़ाया हो.

यह भी पढ़ें.

मुंबई बारिश: IMD ने शहर और तटीय महाराष्ट्र के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया, मंगलवार रात से हो रही है भारी बारिश

सचिन पायलट पर बरसे अशोक गहलोत, कहा- हॉर्स ट्रेडिंग का हिस्सा बने, अच्छी अंग्रेजी बोलना ही सबकुछ नहीं होता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
Embed widget