एक्सप्लोरर

विरोधियों से लड़ने के लिए मोदी ने सीबीआई और ईडी को 'बंधुआ मजदूर' बनाया: कांग्रेस

कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 54 महीनों में मोदी सरकार का भ्रष्टाचार से लड़ाई का नकाब उतर चुका है. अब वह विफलता से लोगों का ध्यान भटकाने के प्रयास में लगी हुई है.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने रॉबर्ट वाड्रा के सहयोगियों के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी को लेकर शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर फिर हमला बोला है. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने राजनीतिक विरोधियों से लड़ने के लिए सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग को 'बंधुआ मजूदर' बना दिया है. कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में बीजेपी की हार तय देखकर मोदी सरकार घबराई हुई है और वाड्रा के खिलाफ प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है. गौरतलब है कि वाड्रा कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी के दामाद हैं. कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, "पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में बीजेपी का पूरी तरह सफाया सुनिश्चित देखकर मोदी सरकार फिर से पुराने हथकंडों की तरफ लौट आई है. पिछले 54 महीनों में मोदी सरकार का भ्रष्टाचार से लड़ाई का नकाब उतर चुका है. अब वह विफलता से लोगों का ध्यान भटकाने के प्रयास में लगी हुई है." उन्होंने दावा किया, "मोदी सरकार ने अपने राजनीतिक विरोधियों से लड़ाई के लिए सीबीआई, ई्रडी और आयकर विभाग को बंधुआ मजदूर बना दिया है." बीजेपी ने Exit Poll को किया खारिज, बढ़त से गदगद हुई कांग्रेस, कहा-11 को मौसम बदलने वाला है सिंघवी ने कहा, "रॉबर्ट वाड्रा और उनके सहयोगियों के परिसरों पर छापेमारी भी विरोधियों के खिलाफ षड्यंत्रों में नयी कड़ी है. प्रतिशोध की भावना से काम किया गया है." गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय ने रक्षा सौदों में कुछ संदिग्धों द्वारा कथित तौर पर कमीशन लिए जाने की जांच के संबंध में शुक्रवार को रॉबर्ट वाड्रा की कंपनियों से जुड़े तीन लोगों के ठिकानों पर छानबीन की कार्रवाई की. प्रवर्तन निदेशालय के एक अधिकारी ने कहा कि वाड्रा के सहयोगियों के खिलाफ छानबीन की कार्रवाई रक्षा सौदों में कुछ संदिग्धों द्वारा कथित तौर पर कमीशन लेने के संबंध में गयी है. VIDEO: बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी बोले- जब एग्जिट पोल में कांग्रेस जीत रही है तो EVM पर सवाल क्यों ?
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget