एक्सप्लोरर

विधानसभा उपचुनाव: पश्चिम बंगाल में एनआरसी मुद्दे पर असमंजस की वजह से हुई हार- बीजेपी नेता

पश्चिम बंगाल की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को झटका लगा है. यहां सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने तीनों सीट पर क्लीनस्वीप किया है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को झटका लगा है. यहां सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने तीनों सीट पर क्लीनस्वीप किया है. यहां चुनाव परिणाम के बाद बीजेपी के एक उम्मीदवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को लेकर भ्रम के कारण पार्टी को सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, बीजेपी ने दावा किया कि उपचुनाव के नतीजों का राज्य में उसकी राजनीति पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. तृणमूल कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आए नतीजों में तीनों सीटों कालियागंज, खड़गपुर सदर और करीमपुर में जीत दर्ज की. इन सीटों पर सोमवार को मतदान हुआ था.

कालियागंज से बीजेपी उम्मीदवार कमल चन्द्र सरकार ने कहा, "हम 2019 के लोकसभा चुनाव में बढ़त बनाने के बावजूद हार गए. हम इसलिये हारे क्योंकि बंगाल में एनआरसी के क्रियान्वयन को लेकर गंभीर भ्रम पैदा हो गया है. लोगों ने एनआरसी को लेकर इस धारणा को स्वीकार नहीं किया और हम भी इस मुद्दे पर जनता तक पहुंचने में असफल रहे. आत्ममंथन करना होगा." बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख दिलीप घोष ने उपचुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस पर आत्ममंथन किया जाएगा.

घोष ने कहा, "हमें परिणामों पर गौर करने की जरूरत है. लेकिन हमें नहीं लगता कि इससे बंगाल में बीजेपी की बढ़त पर कोई फर्क पडे़गा. असल में उपचुनाव में एक आम चलन है कि जिस पार्टी की सरकार होती है वही पार्टी इनमें जीत दर्ज करती है. यह पूछे जाने पर कि क्या प्रस्तावित एनआरसी को लेकर राज्य में गुस्सा और भ्रम है, जिसकी झलक उपचुनाव के नतीजों में देखने को मिली, घोष ने इसे मानने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, "एनआरसी मुद्दा क्यों होना चाहिये? 2019 में (संसदीय चुनाव में) भी एनआरसी मुद्दा था लेकिन हम जीते. इसलिये हमारी हार के लिये एनआरसी को दोष देना सही नहीं है. हो सकता है कि उम्मीदवारों के चयन को लेकर नाराजगी हो."

यह भी पढ़ें-

मंत्री पद के लिए कांग्रेस के दो नेताओं के नाम तय, बालासाहेब थोराट और नितिन राउत आज लेंगे शपथ

उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जाएंगी सोनिया गांधी, कहा-तबीयत खराब होने की वजह से लिया निर्णय डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा के बीच अजित पवार ने अभी-अभी दिया है ये बड़ा बयान
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
'पेट्रोल पंप से उन गाड़ियों को नहीं मिले पेट्रोल जो...', सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या कहा?
'पेट्रोल पंप से उन गाड़ियों को नहीं मिले पेट्रोल जो...', सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या कहा?
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
Xप्लेन: एयर इंडिया फ्लाइट का खौफनाक मंजर! उड़ते प्लेन को गिराने वाला टर्बुलेंस क्या?
एयर इंडिया फ्लाइट का खौफनाक मंजर! उड़ते प्लेन को गिराने वाला टर्बुलेंस क्या?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget