एक्सप्लोरर

बंगाल: राज्यपाल ने मंत्रियों से कहा- मेरे बयानों पर प्रतिक्रिया देकर ‘अपनी बॉस’ को खुश न करें

राज्यपाल का बयान तब आया जब एक दिन पहले उन्हें तृणमूल कांग्रेस के कथित कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाए गए. उस समय वह एक कार्यक्रम में शामिल होने मुर्शिदाबाद जिले के डोमकाल जा रहे थे.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य के मंत्रियों से कहा कि वे अपनी ‘बॉस’ (मुख्यमंत्री ममता बनर्जी) को खुश करने के लिए मेरे बयानों पर प्रतिक्रिया न दें. राज्यपाल ने कहा है कि मंत्री अपने विभागों पर ध्यान दें. राज्यपाल के इस बयान पर तृणमूल कांग्रेस ने पलटवार किया है और कहा कि वह अपनी सीमाएं लांघ चुके हैं.

मेरे बयानों पर ममता बनर्जी खुद प्रतिक्रिया दें- राज्यपाल

राज्यपाल ने कहा, ‘’मेरे बयानों पर या तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद प्रतिक्रिया दें या फिर इस काम के लिए एक विशेष मंत्री की नियुक्ति करें. सभी मंत्रियों को महज अपनी बॉस को खुश करने के लिए मेरे बयानों पर प्रतिक्रिया देनी बंद करनी चाहिए और उन्हें अपने विभागों पर ध्यान देना चाहिए. मैंने सुना है कि कनिष्ठ स्वास्थ्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य मेरी टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रही हैं. मैं उनसे आग्रह करूंगा कि वह अपने विभाग पर ध्यान दें क्योंकि हम सब लोग विभाग की असल हालत से अवगत हैं.’’

सारी सीमाओं को लांघ चुके हैं धनखड़- टीएमसी

राज्यपाल के बयान का जवाब देते हुए सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि धनखड़ सारी सीमाओं को लांघ चुके हैं. तृणमूल ने कहा कि राज्यपाल अपने कार्यक्षेत्र के बाहर के मामलों में हस्तक्षेप न करें. तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार पार्टी ने राज्यसभा में ‘राज्यपाल द्वारा राज्य में सामानांतर सरकार चलाने’ का मुद्दा उठाया था. पार्टी ने अब इस मुद्दे पर संसद में बहस की मांग की है.

राज्यपाल की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए भट्टाचार्य ने कहा, “मुझे राज्यपाल द्वारा मेरे काम का मूल्यांकन करने की परवाह नहीं है. हमारी मुख्यमंत्री हमें सलाह और मार्गदर्शन दे सकती हैं. हमें उनके (राज्यपाल) मार्गदर्शन की जरूरत नहीं है. वह (राज्यपाल) सारी सीमाओं को लांघ चुके हैं और उन्हें अपने कार्यक्षेत्र के बाहर के मुद्दों पर हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए.”

दूसरे लोग मुझे आदेश नहीं दे सकते- राज्यपाल

राज्यपाल का बयान तब आया जब एक दिन पहले उन्हें तृणमूल कांग्रेस के कथित कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाए गए. उस समय वह एक कार्यक्रम में शामिल होने मुर्शिदाबाद जिले के डोमकाल जा रहे थे. धनखड़ ने कहा कि उन्होंने मुर्शिदाबाद जिला जाने के लिए राज्य सरकार से हेलीकॉप्टर मांगा था, लेकिन इस पर कोई जवाब नहीं मिला. असल में राज्य सरकार मेरी आवाजाही को नियंत्रित करना चाहती है. लेकिन मैं यह स्पष्ट कर दूं कि मैं जो कुछ भी कर रहा हूं, यह मेरी संवैधानिक सीमाओं के दायरे में है. दूसरे लोग मुझे आदेश नहीं दे सकते.

यह भी पढ़ें- 

महाराष्ट्र में खत्म होगा सरकार का इंतजार, आज शिवसेना के साथ कांग्रेस-NCP की सरकार का हो सकता है एलान

Ind Vs Ban: भारत-बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट आज से होगा शुरू, क्लीन स्वीप पर टीम इंडिया की नजर Viral: मुंबई के इस ऑटो में हैं वॉशबेसिन, मोबाइल फोन चार्जिंग और डेस्कटॉप मॉनिटर जैसी सुविधाएं, ये है वजह वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: मंगल मिलन बैठक में लगे वंदे मातरम के नारे, हाथों में तिरंगा
LIVE: मंगल मिलन बैठक में लगे वंदे मातरम के नारे, हाथों में तिरंगा
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
पेपर लीक मामलों में ED का बड़ा एक्शन, जल्द शुरू होगी ताबड़तोड़ छापेमारी
पेपर लीक मामलों में ED का बड़ा एक्शन, जल्द शुरू होगी ताबड़तोड़ छापेमारी
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget