एक्सप्लोरर

पुलिस हिरासत में भेजे गए कम्प्यूटर बाबा, जानें क्या है पूरा मामला

कम्प्यूटर बाबा को एक व्यक्ति के घर में घुसकर तलवार से हमला करने के मामले में एक दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है.

इंदौरः जबरन घर में घुसकर एक व्यक्ति पर तलवार से हमले के प्रयास के आरोप को लेकर दर्ज मामले में कम्प्यूटर बाबा को स्थानीय अदालत ने सोमवार को एक दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया. अवैध रूप से बनाए गए आश्रम को ढहाए जाने के दौरान यहां आठ दिन पहले एहतियातन गिरफ्तारी के बाद से 54 वर्षीय धार्मिक नेता केंद्रीय जेल में बंद थे.

जिला अभियोजन अधिकारी अकरम शेख ने संवाददाताओं को बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामदेव दास त्यागी (कम्प्यूटर बाबा का असली नाम) को जेल से लाकर एक स्थानीय अदालत के सामने पेश किया गया था. उन्होंने बताया कि अभियोजन के आग्रह पर अदालत ने कम्प्यूटर बाबा को एरोड्रम थाने में दर्ज मामले में मंगलवार तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया.

शेख ने बताया कि शुक्रवार को दर्ज इस मामले में कम्प्यूटर बाबा और उनके कुछ साथियों पर आरोप है कि उन्होंने राजेश खत्री नाम के व्यक्ति के घर में जबरन घुसकर उससे गाली-गलौज और मारपीट के साथ ही उस पर तलवार से हमले का प्रयास भी किया. उन्होंने बताया, "हमने अदालत से यह कहते हुए कम्प्यूटर बाबा को एरोड्रम पुलिस की हिरासत में भेजे जाने की गुहार लगाई कि पुलिस को उनकी निशानदेही पर वह तलवार बरामद करनी है जो इस अपराध में प्रयुक्त की गई थी."

खत्री का आरोप है कि यह घटना करीब डेढ़ महीने पहले इसलिए सामने आई क्योंकि उन्होंने कम्प्यूटर बाबा के अम्बिकापुरी एक्सटेंशन स्थित आश्रम में चलने वाली "अनैतिक गतिविधियों" को लेकर विवादास्पद धार्मिक नेता के सामने आपत्ति जताई थी.

इस बीच, अदालत ने गांधी नगर पुलिस थाने में दर्ज एक अन्य मामले में कम्प्यूटर बाबा को 25,000 रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी. इस मामले में कम्प्यूटर बाबा और उनके कुछ साथियों पर अनुसूचित जाति वर्ग से ताल्लुक रखने वाले एक ग्राम पंचायत सचिव से अभद्रता, मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप हैं.

पुलिस और प्रशासन के दल ने इंदौर शहर से सटे जम्बूर्डी हप्सी गांव में सरकारी जमीन पर बने कम्प्यूटर बाबा के अवैध आश्रम को आठ नवंबर को जमींदोज कर दिया था. इसके साथ ही, भाजपा और कांग्रेस की पिछली सरकारों में राज्य मंत्री के दर्जे से नवाजे गए धार्मिक नेता को दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 151 (संज्ञेय अपराध घटित होने से रोकने के लिये की जाने एहतियातन गिरफ्तारी) के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. इसके बाद उन पर गांधी नगर और एरोड्रम क्षेत्रों के पुलिस थानों में अलग-अलग कानूनी प्रावधानों के तहत दो आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे.

इसे भी पढ़ेंः

कोरोना वायरस: दिल्ली में आज आए करीब 3800 नए मामले, 99 लोगों की हुई मौत

इस कांग्रेस नेता ने कसा कपिल सिब्बल पर तंज, कहा- खुद क्यों नहीं करते PM मोदी और केजरीवाल का मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NIA की स्पेशल कोर्ट ने लश्कर कमांडर सैफुल्ला के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया
NIA की स्पेशल कोर्ट ने लश्कर कमांडर सैफुल्ला के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया
अमित शाह के WB दौरों को लेकर महुआ मोइत्रा की UN में शिकायत, जानें क्या कहा
अमित शाह के WB दौरों को लेकर महुआ मोइत्रा की UN में शिकायत, जानें क्या कहा
ऊधमपुर के बारटेल जंगल में जैश के 2 आतंकी ढेर, 2023 से वादी में था आतंक
ऊधमपुर के बारटेल जंगल में जैश के 2 आतंकी ढेर, 2023 से वादी में था आतंक
TMC सिंबल विवाद: मीटिंग के बाद बोले ऋतब्रत बनर्जी - ' हमें चुनाव आयोग पर...'
TMC सिंबल विवाद: मीटिंग के बाद बोले ऋतब्रत बनर्जी - ' हमें चुनाव आयोग पर...'

वीडियोज

Trump Tariff War Against India: ट्रंप के टैरिफ बिल से भारत पर दबाव, MEA ने दिया कड़ा संदेश | PM Modi
YRKKH: 😯Maira के सिर चढ़ा प्यार का भूत! Armaan-Abhira की समझाइश को किया दरकिनार! #sbs
Bollywood News: रणबीर कपूर का प्रसाद ठुकराने का वायरल सच, 'रामायण' के कड़े अनुशासन के कारण ट्रोल हुए अभिनेता (17.09.26)
Disha Salian Case: 6 साल बाद CBI FIR, Murder-Gangrape के आरोपों से फिर उठा बड़ा सवाल
Bigg Boss 20 Episode 9: Uditi Singh-Aasif Khan Clash, Scout OP-Rohed Nominated, Aamrapali-Love Fight

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के WB दौरों को लेकर महुआ मोइत्रा की UN में शिकायत, जानें क्या कहा
अमित शाह के WB दौरों को लेकर महुआ मोइत्रा की UN में शिकायत, जानें क्या कहा
Xप्लेन: सपा का PDA आखिर है क्या? पंडित, पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक या कुछ और!
सपा का PDA आखिर है क्या? पंडित, पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक या कुछ और!
सुनील जाखड़ कांग्रेस में दोबारा होंगे शामिल? खुद ही साफ कर दी तस्वीर
सुनील जाखड़ कांग्रेस में दोबारा होंगे शामिल? खुद ही साफ कर दी तस्वीर
दिशा सालियान केस के सवाल पर भागीं रिया चक्रवर्ती, CBI ने दर्ज की है FIR
दिशा सालियान केस के सवाल पर भागीं रिया चक्रवर्ती, CBI ने दर्ज की है FIR
भारत-अफगानिस्तान तीसरा टी20: गेंदबाज या बल्लेबाज? जानें दिल्ली पिच पर कौन करेगा राज
भारत-अफगानिस्तान तीसरा टी20: गेंदबाज या बल्लेबाज? जानें दिल्ली पिच पर कौन करेगा राज
'3 भाषा नीति को अगले साल से लागू किया जाना चाहिए', CBSE से बोला सुप्रीम कोर्ट
'3 भाषा नीति को अगले साल से लागू किया जाना चाहिए', CBSE से बोला सुप्रीम कोर्ट
अब किराए पर ले जाइए अपना गरबा पार्टनर, पोस्ट ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
अब किराए पर ले जाइए अपना गरबा पार्टनर, पोस्ट ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
UPTET 2026 में 72 हजार उम्मीदवारों ने दर्ज कराई आपत्तियां, 71000 खारिज
UPTET 2026 में 72 हजार उम्मीदवारों ने दर्ज कराई आपत्तियां, 71000 खारिज
Embed widget