एक्सप्लोरर

Coimbatore DIG Suicide: कोयंबटूर के DIG ने खुद को मारी गोली, ऑफिस पहुंचकर सुरक्षाकर्मी से मांगी थी पिस्टल

Coimbatore DIG Suicide: डीआईजी सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, जिसके बाद उन्होंने ऑफिस पहुंचकर खुद को शूट कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि वो लंबे समय से तनाव में चल रहे थे.

Coimbatore DIG Suicide: तमिलनाडु के कोयंबटूर के डीआईजी ने अपने दफ्तर में खुद को गोली मार ली, जिसके बाद पूरे कैंप में हड़कंप मच गया. गोली लगने के कुछ ही देर बाद डीआईजी की मौत हो गई. बताया गया कि डीआईजी सी विजयकुमार ने रेस कोर्स के अपने कैंप ऑफिस में पिस्तौल से खुद को शूट किया. उनके करीबी पुलिसकर्मियों ने बताया कि वो पिछले कई दिनों से तनाव में थे. जिसके बाद अब उन्होंने ये कदम उठाया. घटना की जानकारी मिलते ही तमाम बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे. फिलहाल इस मामले की जांच की बात कही गई है. 

सुरक्षाकर्मी से मांगी पिस्तौल 
टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि डीआईजी विजयकुमार शुक्रवार 6 जुलाई की सुबह टहलने निकले थे, इसी दौरान वो अपने कैंप ऑफिस पहुंचे. यहां उन्होंने अपने निजी सुरक्षा अधिकारी से पिस्तौल मांगी और दफ्तर से बाहर निकल गए. कुछ ही मिनट बाद डीआईजी ने खुद को गोली मार दी. गोली की आवाज सुनते ही वहां मौजूद तमाम पुलिस अधिकारी पहुंचे और देखा कि डीआईजी लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरे हैं. गोली लगने के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई. 

सुसाइड की जांच शुरू
इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को फोन पर घटना की जानकारी दी गई. जिन्होंने मौके पर पहुंकर बाकी की औपचारिकताएं पूरी कीं. रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ ही दिन पहले विजयकुमार ने अपने साथी अधिकारियों से कहा था कि वो कुछ हफ्तों से ठीक से सो नहीं पा रहे हैं, क्योंकि वो बहुत ज्यादा तनाव में हैं. हालांकि पुलिस ने अब तक आत्महत्या के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया है. पुलिस ने बताया है कि मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. घटना के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया. 

विजयकुमार ने 6 जनवरी, 2023 को कोयंबटूर रेंज के डीआईजी के तौर पर काम संभाला था. विजयकुमार 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी थे. अपनी इस पोस्टिंग से पहले वो कांचीपुरम, कुड्डालोर, नागापट्टिनम और तिरुवरुर जिलों में तैनात थे. हाल ही में उन्हें DIG के तौर पर प्रमोट किया गया. 

ये भी पढ़ें - 'महाराष्ट्र को तोड़ना चाहती है बीजेपी', उद्धव ठाकरे बोले- पहले शिवसेना, अब एनसीपी, इसके बाद...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
'मम्मी, दरवाजा बंद करके मेरे साथ...', 6 साल के मासूम के साथ घिनौना काम, सुनकर दंग रह गए परिजन, जानिए मामला
'मम्मी, दरवाजा बंद करके मेरे साथ...', 6 साल के मासूम के साथ घिनौना काम, सुनकर दंग रह गए परिजन
बच्चे विदेश में सेटल, पत्नी से तलाक...नोएडा के सिलिकॉन सिटी सोसाइटी के बंद फ्लैट में बुजुर्ग की लाश मिलने पर हड़कंप
बच्चे विदेश में सेटल, पत्नी से तलाक...नोएडा के सिलिकॉन सिटी सोसाइटी के बंद फ्लैट में बुजुर्ग की लाश मिलने पर हड़कंप
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बना 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Viral Video: जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Embed widget