एक्सप्लोरर

वीएचपी के संत सम्मेलन में बोले सीएम योगी, हिंदू धर्म जाति पर बंटेगा तो नहीं रहेगा सुरक्षित

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के संदर्भ में सीएम योगी ने कहा, ‘‘बिना मांगे ही जब सारा काम अपने आप होता जा रहा है तो पूज्य संतों को मांग (राम मंदिर निर्माण का) नहीं रखनी चाहिए, बस आशीर्वाद देना चाहिए तो सारे कार्य अपने आप होते हुए दिखाई देंगे.’’

इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि विभाजनकारी ताकतें एक बार फिर से खड़ी हो रही हैं. जब ये ताकतें कहीं विभाजन करती हैं तो उनका मुकाबला करने के लिए यदि कोई शक्ति आई है तो वह संत शक्ति है. विश्व हिंदू परिषद की तरफ से आयोजित संत सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने ये बात कही.

इलाहाबाद परेड ग्राउंड में सीएम योगी ने कहा, ‘‘हिंदू समाज ही जाति और दूसरे वादों के आधार पर बंट जाएगा तो धर्म कहां सुरक्षित रहेगा. धर्म को अगर बचाना है तो हमें छुआछूत, जाति के नाम पर हमारी एकता को तोड़ने का प्रयास कर रही ताकतों से निपटना होगा. ये षड़यंत्र आंतरिक और बाहरी दोनों ही रूप से हो रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘पूरे देश में छह लाख गांव हैं जहां प्रत्येक गांव में एक या दो संत निवास करता है. वहां रहते हुए कितनी बड़ी जागृति का काम वह कर सकता है.’’

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के संदर्भ में सीएम योगी ने कहा, ‘‘बिना मांगे ही जब सारा काम अपने आप होता जा रहा है तो पूज्य संतों को मांग (राम मंदिर निर्माण का) नहीं रखनी चाहिए, बस आशीर्वाद देना चाहिए तो सारे कार्य अपने आप होते हुए दिखाई देंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘क्या कभी संतों को यह मांग करनी पड़ी कि हमारे हजारों साल की विरासत-योग को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिले. मोदी जी के प्रधानमंत्री बनते ही बिना मांगे ही वह काम हो गया. यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर में इसे शामिल कराने का प्रयास जब किया गया तो पूरी दुनिया ने भी इसे स्वीकार किया है.’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी ने सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य की बागडोर एक संत के हाथ में दी है. यह उनका संतों के प्रति सबसे बड़ा विश्वास है. अब संतों की जिम्मेदारी बनती है कि इस विश्वास को जवाबदेही में बदलें.’’

गोरक्षा पीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘हमने सत्ता में आते ही अवैध बूचड़खाने बंद किए, गोतस्करी रोकी. अब हमारे ऊपर आरोप लग रहा है कि आवारा पशु खेतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. क्या हम उन्हें कटने के लिए बूचड़खाने में छोड़ दें, नहीं यह पाप है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय गाय के संरक्षण और संवर्धन के लिए जो भी कार्य किए जाएंगे, प्रदेश सरकार उसमें भरपूर सहयोग करेगी. अगर कोई एक गांव मिलकर एक गौशाला का निर्माण करे तो पूरे गांव के ईंधन की जरूरत उस गौशाला से निकली गोबर गैस से पूरी हो सकती है और उन्हें एलपीजी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी.’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आज मेरी सरकार बने 10 महीने पूरे हो रहे हैं. हमने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया, किसी के साथ अन्याय नहीं किया. हमने विकास के कार्यों को सभी तक पहुंचाने का कार्य किया है. हमने तुष्टिकरण नहीं किया है. पहले लोग अयोध्या में जाने से डरते थे. आज हम अयोध्या के विकास के लिए काम कर रहे हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget