एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: सीएम उद्धव ठाकरे के पास 143 करोड़ की संपत्ति, 23 आपराधिक मामले दर्ज

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पास 143 करोड़ की संपत्ति है.उद्धव ठाकरे पर 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं.

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने विधान परिषद के लिए अपना नामांकन किया. इस दौरान उद्धव ठाकरे ने अपने शपथ पत्र में संपत्ति, अपराधिक मामले ,घर, गाड़ी और बिजनेस की जानकारी शेयर की है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के एमएलसी चुनाव में दाखिल हलफनामे से जो जानकारी आयी है उसके मुताबिक मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के और उनकी पत्नी के पास कुल तकरीबन 143 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्तियां हैं. सीएम उद्धव ठाकरे कुल दो बंगलों के मालिक हैं लेकिन उनके पास एक भी वाहन, कार नहीं है.

उद्धव ठाकरे पर 23 आपराधिक मामले

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ कुल 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं. जिनमें से 12 मामलों की जांच के बाद उनका नाम उसमें से हटा दिया जा चुका है. सीएम ठाकरे पर ज्यादातर मामले शिवसेना मुखपत्र सामना में लिखे विवादित लेखों और खबरों से जुड़े हुए हैं. ठाकरे बिना कानूनी इजाजत के मोर्चा निकालने, भड़काऊ भाषण और चेक बाउंस तक के मामले मे आरोपी हैं.

उद्धव ठाकरे के पास करोड़ों की संपत्ति पर कार नहीं

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पास 24 करोड़ 14 लाख 99 हजार 593 करोड़ की चल संपत्ति और 52 करोड़ 44 लाख 57 हजार 948 रुपए की अचल संपत्ति है. उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे के पास 65.9 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्तियां हैं.

उद्धव ठाकरे पर करोड़ों का है लोन

उद्धव ठाकरे के बड़े बेटे और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे और छोटे बेटे तेजस ठाकरे और परिवार के अन्य सदस्यों तकरीबन 1.58 करोड़ की चल संपत्ति है. मुख्यमंत्री ठाकरे पर 4.6 करोड़ रुपए और उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे पर 11.44 करोड़ रुपए का लोन है. सीएम उद्धव ठाकरे की संपत्तियों के ब्योरे के मुताबिक 21.68 करोड़ रुपये बॉन्ड्स मे इनवेस्ट किया गया है और 1.60 करोड़ रुपए बैंक में फिक्स डिपॉजिट में रखा है.

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पास 3 लाख रुपए की पोस्टल सेविंग और 23 लाख 20 हजार रुपए की ज्वैलरी भी हैं. उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे के पास 1.35 करोड़ रुपए की ज्वैलरी है, इसके अलावा बैंक में 34.86 लाख रुपए की FD है, सीएम ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे ने बॉन्ड्स में कुल 33.79 करोड़ रुपए का निवेश है.

मुंबई सहित महाराष्ट्र में है जमीनें

रायगढ़ जिले में उद्धव ठाकरे के नाम पर 5 करोड़ की जमीन है. महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खालापुर में पांच कृषि जमीन, जिसका वर्तमान बाजार मूल्य 5.6 करोड़ रुपए बताया गया है. अहमदनगर जिले में 13.64 करोड़ रुपए की गैर कृषि जमीन और बांद्रा में दो रेसिडेंट्स बिल्डिंग हैं. मातोश्री बंगले की मौजूदा बाजार कीमत 14.44 करोड़ रुपए बताई गयी है और दूसरे बंगले की मौजूदा बाजार मूल्य 19.29 करोड़ रुपए है.

ये भी पढ़ें-

शवों के पास में कोरोना मरीजों के इलाज वाले वीडियो के बाद BMC जागी, जारी की नई गाइडलाइन

झारखंड: बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो ने किया सरेंडर, जानें क्या था मामला

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
झीरम घाटी नक्सल अटैक केस: NIA कोर्ट से 10 आरोपी दोषी करार
झीरम घाटी नक्सल अटैक केस: NIA कोर्ट से 10 आरोपी दोषी करार
गाजियाबाद जासूसी मामले में NIA का एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
गाजियाबाद जासूसी मामले में NIA का एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
'दिल्ली पुलिस क्या...', निशु के वकील ने एक दिन की रिमांड पर उठाए सवाल
'दिल्ली पुलिस क्या...', निशु के वकील ने एक दिन की रिमांड पर उठाए सवाल

वीडियोज

Bollywood News: सितारों के सिर चढ़ा जन्माष्टमी का खुमार! तस्वीरों में दिखा भक्ति का रंग तो एथनिक लुक से लगा ग्लैमर का तड़का (05.09.2026)
Bareilly Ke Bacchan: 🤗Bachchan's के झोल से जीती Sangam, Krishna संग नैन मटक्का और फूटी मटकी! #sbs
MYSTERY NEWS: रेगिस्तान में अचानक बर्फबारी, प्रलय या मौसम का अनोखा खेल? |ABPLIVE
Bollywood News: बॉलीवुड से नहीं मिला साथ, अब विदेशों में छाप छोड़ेगी ‘हनुमान अंश’ (04.09.26)
Shehnaaz Gill और Gippy Grewal का मजेदार Interview | Pyaar, Regret और Singh VS Kaur पर खुलकर बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गाजियाबाद जासूसी मामले में NIA का एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
गाजियाबाद जासूसी मामले में NIA का एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
'सहारनपुर में मस्जिद गिराने के लिए अखिलेश जिम्मेदार', AIMIM का बड़ा आरोप
'सहारनपुर में मस्जिद गिराने के लिए अखिलेश जिम्मेदार', AIMIM का बड़ा आरोप
47 साल के कप्तान की टीम का कमाल, लगातार जीते 5 मैच; एकतरफा रचा इतिहास
47 साल के कप्तान की टीम का कमाल, लगातार जीते 5 मैच; एकतरफा रचा इतिहास
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
ऐसा कौन करता है? सांप को साबुन लगाकर नहला रहा था बच्चा, वीडियो वायरल
ऐसा कौन करता है? सांप को साबुन लगाकर नहला रहा था बच्चा, वीडियो वायरल
UPSSSC में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, 28 सितंबर तक करें आवेदन
UPSSSC में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, 28 सितंबर तक करें आवेदन
Embed widget