एक्सप्लोरर

तेलंगाना में PM मोदी का स्वागत करने नहीं जाएंगे CM केसीआर, BJP ने कहा- ये प्रोटोकॉल का उल्लंघन है

केसीआर बेगमपेट हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का स्वागत करने नहीं जाएंगे. इस पर बीजेपी नेताओं ने कहा कि वे पीएम मोदी का स्वागत ना करके प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर रहे हैं.

PM Modi Telangana Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) चार दक्षिणी राज्यों की दो दिवसीय यात्रा पर हैं और आज वे तेलंगाना (Telangana) पहुंचेंगे. हालांकि, राज्य के मुख्यमंत्री केसीआर, हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी करने नहीं जाएंगे. उनकी बजाय, तलसानी श्रीनिवास यादव को पीएम की अगवानी की जिम्मेदारी दी गई है. उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी जब भी तेलंगाना पहुंचे हैं तो मुख्यमत्री ने उनके कार्यक्रम को छोड़ने का ही निर्णय लिया है.

बीजेपी ने जताई नाराजगी

केसीआर के ना जाने पर बीजेपी नेताओं ने आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि वे पीएम मोदी का स्वागत ना करके प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर रहे हैं. केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने कहा, "वे इसमें राजनीति क्यों लाएं? यह तेलंगाना के लिए गर्व और प्रतिष्ठा की बात है कि प्रधानमंत्री कई परियोजनाओं को लॉन्च कर रहे हैं और राष्ट्र को समर्पित कर रहे हैं, जिससे राज्य को फायदा होगा."

'केसीआर बीजेपी से ईर्ष्या करते हैं'

बीजेपी नेताओं ने पीएम मोदी से तेलंगाना नहीं आने के लिए कहने वाले पोस्टर लगाने के प्रयास की निंदा भी की. बीजेपी नेताओं ने कहा, "क्या वह भारत के प्रधानमंत्री नहीं हैं? या तेलंगाना भारत का हिस्सा नहीं है?" बीजेपी नेता रामचंदर राव ने एनडीटीवी को बताया, "केसीआर एक बच्चे की तरह व्यवहार कर रहे हैं. वह और उनकी पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र समिति, दक्षिणी राज्य में बीजेपी की लोकप्रियता से ईर्ष्या करती है." उन्होंने कहा कि जब एमके स्टालिन और वाईएस जगन मोहन रेड्डी, प्रधानमंत्री का स्वागत कर सकते हैं, तो केसीआर क्यों नहीं?"

स्टालिन और रेड्डी ने किया पीएम मोदी का स्वागत

बता दें कि शुक्रवार (11 नवंबर) को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्यपाल आरएन रवि के साथ डिंडीगुल में पीएम मोदी की अगवानी की. यह इस बीच हुआ है जब सत्तारूढ़ डीएमके ने राज्यपाल को पद के लिए अयोग्य बताते हुए हटाने की मांग की है. वहीं, बाद में शाम को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने विजाग में पीएम मोदी का स्वागत किया.

KCR vs BJP

पीएम मोदी का तेलंगाना दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब सत्तारूढ़ टीआरएस और बीजेपी के बीच पिछले कुछ महीनों में कई मुद्दों पर विवाद चल रहा है. ताजा घटनाक्रम को देखें तो केसीआर का आरोप है कि केंद्र में बीजेपी उनके विधायकों को रिश्वत देने या धमकाने की साजिश रचकर उनकी सरकार गिराने की कोशिश कर रही है. बीजेपी ने इससे इनकार किया है. बीजेपी के एक नेता ने कहा, "उन तीन लोगों से हमारा कोई संबंध नहीं है जिन्हें गिरफ्तार किया गया है. हम कुछ विधायकों को खरीदने के लिए सैकड़ों करोड़ का भुगतान क्यों करेंगे? यह केसीआर का लिखा हुआ एक पॉलिटिकल ड्रामा है."

ये भी पढ़ें- महामहिम को लेकर ममता के मंत्री के बिगड़े बोल, बीजेपी ने बताया शर्मनाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
Parliament Monsoon Session Highlights: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित
Highlights: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget